Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अभ्युदय योजना के तहत पी0जी0 कॉलेज परिसर में कक्षा संचालन का हुआ उद्घाटन

ब्यूरो 05-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230705-WA0014

गाजीपुर 05 जुलाई, 2023 (सू0वि0)। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अभ्युदय योजना का लाभ विद्यार्थियों को व्यापक रूप से मिल रहा है। इसी क्रम में इस योजना को विस्तार दिया जा रहा है। अब इस योजना के तहत निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग कक्षाएं जनपद के पीजी कॉलेज में भी आयोजित की जाएंगी।

मंगलवार की शाम अभ्युदय योजना के तहत पी0जी0 कॉलेज परिसर में कक्षा संचालन का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला विकलांग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप पांडे, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी के साथ ही जिला समाज कल्याण अधिकारी  राम नगीना यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में मां सरस्वती की प्रतिमा का सभी मंचासीन अतिथियों ने माल्यार्पण किया उसके पश्चात दीप प्रज्वलन कर इस कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। इस दौरान वक्ताओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों की रणनीति पर प्रकाश डाला। नरेंद्र विश्वकर्मा ने अपने उद्बोधन में प्रतियोगी परीक्षाओं की रणनीति तैयारी कर  पाठ्यक्रम के अनुसार तैयारी करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि सामान्य अध्ययन पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के बाबत विशेष बल देकर पढ़ना चाहिए। वही दिलीप पांडे ने कहा कि वह इस कार्यक्रम से आगे भी जुड़े रहेंगे। बच्चों को मोटिवेशनल क्लास के क्रम में उनकी ओर से लेक्चर का क्रम जारी रहेगा।

जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने पीजी कॉलेज के प्राचार्य और प्रबंध तंत्र का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पीजी कॉलेज में इस योजना में तहत कक्षा का संचालन होना बेहद गर्व का विषय है। जनपद के सबसे बड़े कॉलेज में अभ्युदय योजना के तहत छात्र छात्राओं को निशुल्क कोचिंग की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही साथ प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों को भी उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा उन्होंने बताया कि महज पारंपरिक विधि से नहीं बल्कि स्मर्ट क्लासरूम में लगे एडवांस इक्विपमेंट्स के जरिए बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी तैयारियों के बाबत जानकारी दी जाएगी। पी0जी0 कॉलेज के प्राचार्य ने कार्यक्रम में     प्रो डॉ राघवेंद्र कुमार पांडेय ने मुख्य वक्ता के रूप मेें महान विभूतियों का जिक्र करते हुए उनकी उपलब्धियों  को केंद्र में रखकर प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने के टिप्स दिए। प्रोफेसर पांडेय ने बताया नियमित तौर पर अभ्युदय योजना के तहत कोचिंग कक्षाओं का संचालन पीजी कॉलेज परिसर में किया जाएगा। कक्षाओं का संचालन सुबह और शाम की पाली में समय सारणी के अनुसार होगा। कॉलेज की फैकेल्टी मेंबर्स के अलावा जनपद के उच्च पदेन  अधिकारियों को भी समय-समय पर कक्षा लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
इस मौके पर डॉ एसडी सिंह परिहार, डॉक्टर एसएन सिंह, डॉक्टर जी सिंह, डॉक्टर हरेंद्र सिंह, मनोज मिश्रा, अखिलेश सिंह अमरजीत सिंह,लवजी सिंह के साथ ही समाज कल्याण विभाग से रवि सिंह विकास राय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ संजय चतुर्वेदी ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप पांडे ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तेज रफ्तार अनियंत्रित चार पहिया के टक्कर से तीन लोग गम्भीर रूप से घायल
Next: जनपद के विभिन्न घाटों का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.