Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विधायक ओमप्रकाश सिंह ने धरा को हरा-भरा बनाने के लिए हरिशंकरी पौधा का रोपण कर मनाया वन महोत्सव

ब्यूरो 05-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230705-WA0009

गाजीपुर। सेवराई तहसील क्षेत्र के रामपुर-कनवा-सेवराई स्थित चन्द्रशेखर जी पूर्व प्रधानमंत्री स्मारक फार्मेसी कालेज प्रांगण में शुक्रवार को मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सिंह ने पर्यावरण संतुलन कायम रखने के साथ ही धरा को हरा-भरा बनाने के लिए हरिशंकरी पौधा का रोपण कर वन महोत्सव मनाया। इस दौरान वन विभाग द्वारा बकसड़ा-लहना-सायर सम्पर्क मार्ग सहित अन्य मार्गो पर विभिन्न प्रजाति के 1100 पौधे का रोपण कर वृहद रूप से वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों से प्रति वर्ष पौधा रोपित करने की अपील करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि वृक्ष के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। वृक्ष मानव को बेहतर जीवन देने के साथ ही बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करता है, इसलिए पौधरोपण अतिआवश्यक है। वन राष्ट्र की आर्थिक, सामाजिक व सांस्कृतिक प्रगति ही नहीं करता बल्कि मानव जीवन को सुखमय बनाते हुए अक्षय ऊर्जा के स्त्रोत हैं। वन महोत्सव की शुरुआत 1960 में हुई थी। वन व पर्यावरण को बचाने के लिए सभी लोगों को आगे आना होगा तभी कल सुरक्षित व संरक्षित रह सकता है। पौधे हमारे अंदर स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा पैदा करते हैं। उक्त मौके पर विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रेम प्रकाश चौबे, वन दरोगा अशोक कुमार यादव, सुरेन्द्र यादव, शिक्षक अशोक सिंह, गिरीश राय सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: देवेन्द्र होगे जमानियाँ के नये तहसीलदार
Next: नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निरीक्षण में 2 दर्जन से ऊपर कर्मचारी मिले अनुपस्थित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.