Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निरीक्षण में 2 दर्जन से ऊपर कर्मचारी मिले अनुपस्थित

ब्यूरो 05-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230705-WA0001

ग़ाज़ीपुर (5 जुलाई 23)। नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण पर जोर दे दिया है। जिस के क्रम में 1 दिन पूर्व रेवतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। जहां पर करीब 17 लोग अनुपस्थित पाए गए थे । वही बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बिरनो और मरदह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया तो दूसरी तरफ उनके निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ एस के मिश्रा ने सैदपुर, एडिशनल सीएमओ डॉ जे एन सिंह ने देवकली और डीपीएम प्रभुनाथ ने सादात में निरीक्षण किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुबह 9:15 पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो पहुंचे। जहां पर कुल 39 अधिकारी और कर्मचारियों के सापेक्ष 22 लोग उपस्थित पाए गए। जिसको लेकर कार्यवाही करते हुए अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो को निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपनी आंख्या सहित स्पष्टीकरण दे।

इसके पश्चात मुख्य चिकित्साधिकारी मरदह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी पहुंचे जहां पर उनके पहुंचने पर सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित पाए गए। इसके पश्चात सावन के मद्देनजर महारे पहुंचे जहां पर उन्होंने वहां पर लगने वाले स्वास्थ्य कैम्प का निरीक्षण किया।

डिप्टी सीएमओ डॉ एस के मिश्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपर का आकस्मिक निरीक्षण किए। कुल 10 अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिनका वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादात एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर का निरीक्षण जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रभुनाथ ने किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादात पर माया सोनकर डेंटल हाइजीनिस्ट एवं अनुपम सिंह एक्सरे टेक्निशियन अनुपस्थित मिले। इसके अलावा डॉ सुरेंद्र कुमार अवकाश पर थे । लेबर रूम बंद मिला इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर का निरीक्षण किया। वहां पर अंजनी कुमार तिवारी वार्ड बॉय अनुपस्थित मिले तथा आलोक कुमार यादव नर्स मेंटर जो पिछले 1 जुलाई से अनुपस्थित चल रहे हैं।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली और नंदगंज तथा इसके अंतर्गत आने वाले उप केंद्रों का निरीक्षण डॉ जे एन सिंह एसीएमओ के द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगंज पर सुबह करीब 9 बजे 5 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली पर सुबह 9:20 पर 10 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसके अलावा 9.40 पर उप केंद्र एवं हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर देवकली पर आर आई सत्र के दौरान निरीक्षण किया गया जहां पर सीएचओ एवं आंगनबाड़ी अनुपस्थित मिली। जिनका वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विधायक ओमप्रकाश सिंह ने धरा को हरा-भरा बनाने के लिए हरिशंकरी पौधा का रोपण कर मनाया वन महोत्सव
Next: पंजीकृत 526 छात्राध्यापक व छात्राध्यापिकाओं के सापेक्ष 523 परीक्षार्थी परीक्षा में हुए सम्मिलित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.