Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

टेल तक नहर का पानी न पहुँचने की शिकायत पर पम्प कैनाल पहुँचे विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह

ब्यूरो 15-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230715-WA0010

जमानियॉ (गाजीपुर)। टेल तक नहर का पानी न पहुँचने की शिकायत मिलते ही विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने क्षेत्र के चक्काबॉध ग्राम स्थित चौधरी चरण सिंह पम्प कैनाल पर शनिवार को जा धमके तथा वहाँ उपस्थित कर्मचारियों को पूरी क्षमता से पम्प कैनाल चलाकर टेल तक पानी पहुंचाने की बात कही।

इस दौरान पम्प कैनाल पर अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हर हाल में टेल तक नहर का पानी पहुँचा कर क्षेत्रीय किसानों को संतृप्त किया जाय।
इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि धान की रोपाई का समय चल रहा है। टेल पर पानी के आभाव में किसान अपना खेत तैयार नहीं कर पा रहे है वही कुछ प्रगतिशील किसान डीजल इंजन चलाकर रोपाई का कार्य कर रहे है। टेल तक पानी न पहुँचने के कारण किसानों को खेत तक पानी पहुँचाने के लिए काफी जद्दोजहद करना पड़ रहा है।
आगे उन्होंने बताया कि खरीफ की खेती में पानी की आवश्यक्ता ज्यादा होती है, ऐसी स्थिति में पम्प कैनाल की भूमिका काफी बढ़ जाती है। यह क्षेत्र कृषि पर पूर्णतः आधारित है। ऐसे में अधिकारी व कर्मचारी लापरवाही करगें तो यह क्षेत्र पिछड़ जायेगा। सपा सरकार में ही पम्प कैनाल के आठ जर्जर पम्प व आठ मोटर को बदलवाने की स्वीकृति तत्कालीन मंत्री ओमप्रकाश सिंह दिलवा दिये थे ताकि किसानों के चेहरे पर खुशहाली आ सके और क्षेत्र सम्पन्न हो जाये। आज उसी का नजीता है कि सब कुछ नया हो चुका है। सभी उपकरण नया होने के बाद भी टेल तक पानी न पहुँचना अधिकारियों की लापरवाही को प्रदर्शित कर रहा है। पीक समय में गंधुतालुका, फुल्ली, भख्सी से लेकर गहमर, बारा, मगरखाई, हरकरनापुर तथा ताड़ीघाट रजवाहा, देवैथा, ढ़ढ़नी के टेल तक पानी पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है। किसानों की समस्या के मद्देनजर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी।

पम्प कैनाल का निरीक्षण करते विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह

इस दौरान सपा विधान सभा अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व प्रधान हरिवंश यादव, गोल्डी सिंह, प्रधान प्रतिनिधि अनिल यादव, प्रधान दिनेश कुशवाहा राजू, प्रमोद यादव, काशी यादव, विकास सिंह, विवेक कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बाघ दिखाई देने की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची मौके पर
Next: एडीएम ने फरियादियों की सुनी समस्या

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.