Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुलिस मुठभेड़ में 25000 रूपये का ईनामिया बदमाश अपने एक ईनामिया साथी के साथ हुआ घायल

ब्यूरो 15-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230715-WA0018

गाजीपुर (15.07.2023)। पुलिस मुठभेड़ में शुक्रवार की देर रात 25000 रूपये का ईनामिया बदमाश अपने एक अन्य 10000 रूपये के ईनामिया साथी के साथ घायल हो गया।

पुलिस अधीक्षक के आदेश क्रम में अपराध एवम् अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन मे तथा क्षेत्राधिकारी सैदपुर के निकट पर्यवेक्षण में 14/15.07.2023 की रात्रि में थाना सैदपुर अंतर्गत लूट की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सैदपुर व स्वाट टीम के द्वारा चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए भागे जिन्हें टोडरपुर गाँव के पास घेराबंदी किया गया, दोबारा बदमाशों द्वारा फायरिंग किया गया, जिससे कि आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा किये गए फायरिंग में दोनों बदमाशों को गोली लगी, जिससे वो घायल हो गए, प्राथमिक उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। अन्य आवश्यक कार्यवाही सम्बन्धित थाने द्वारा की जा रही है। घायल अभियुक्त सोनू बिन्द पुत्र नन्दू बिन्द निवासी ग्राम सकरा थाना कोतवाली का जनपद के विभिन्न थानों में 23 मुकदमा दर्ज है तथा दूसरा घायल अभियुक्त देवेंद्र बिन्द उर्फ देवा बिन्द पुत्र जयहिंद बिन्द निवासी ग्राम बकरबाद थाना कोतवाली के विरुद्ध थाना नन्दगंज में मुकदमा दर्ज है। अभियुक्तों के पास से 01 अदद लूट की स्प्लेंडर प्लस, 01 अदद पिस्टल .32 बोर, 04 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर, 01 अदद तमंचा .315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद जिंदा कारतूस.315 बोर, लूट का बैग जिसमे UP65MT0577 के कागजात व 3500 रुपये नगद बरामद किया गया।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सैदपुर बन्दना सिंह मय हमराह सहित स्वाट टीम प्रभारी रामाश्रय राय मय टीम व सर्विलांस प्रभारी सुनील तिवारी मय टीम मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विस्तृत रूप से जानकारी उपलब्ध न करा पाने के कारण सभापति ने व्यक्त की नाराजगी
Next: जर्जर मार्ग देख डीएम ने तत्काल मरम्मत करने का दिया निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.