Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बाढ़ आपदा पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज़ 20 जुलाई को

ब्यूरो 19-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 19 जुलाई, 2023 (सू0वि0)। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लखनऊ के समन्वय से उत्तर प्रदेश राज्य के 41 जनपदों जनपद-पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बस्ती, संत कबीर नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, सिद्धार्थ नगर, बदायूं, फरुखाबाद, बिजनौर, बलरामपुर, श्रावस्ती, महाराजगंज, उन्नाव, बुलंदशहर, लखनऊ, कासगंज, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, हमीरपुर, शामली, गौतमबुद्ध नगर, मैनपुरी, रामपुर, हरदोई, अलीगढ़, प्रयागराज, वाराणसी एवं शाहजहांपुरमें बाढ़ आपदा पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज़ दिनांक 20, जुलाई, 2023 को प्रस्तावित है। मॉक एक्सरसाइज़ को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु आज दिनांक 18, जुलाई, 2023 को उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सभागार में सदस्य, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नई दिल्ली, भारत सरकार, की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय अधिकारियों के साथ (प्राधिकरण के सभागार में) एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से) द्वितीय चरण की टेबलटॉप बैठक आहूत की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए सदस्य एन0डी0एम0ए0 ने बताया कि वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश राज्य के कुछ जनपद में बाढ़ कि स्थिति है, जिनके द्वारा किये जा रहे राहत/बचाव कार्यों को मॉक एक्सरसाइज़ के दिन एन0डी0एम0ए0 द्वारा समीक्षा किया जाएगा साथ ही जिन जनपदों में अभी बाढ़ किस्थितिनहीं है, वहाँ सम्बन्धित जिलों को अपने आपदा प्रबंधन योजना एवं बाढ़ योजना की समीक्षा में सहायता मिलेगी एवं सभी विभाग, भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना, एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0तथा स्थानीय प्रशासन के बीच समन्वय बनाने में सहायता होगी। बाढ़ आपदा पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज़ 20, जुलाई, 2023 को उपरोक्त जनपदों में किया जाएगा एवं जनपद गाजीपुर में कुल 5 स्थानों मॉक ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन आयोजन किया जा रहा है। पांच बाढ़ प्रभावित तहसील सदर, सैदपुर, जमानिया, मोहम्दबाद, सेवराई, समस्त बाढ़ प्रभावित तहसीलों में बाढ़ पूर्व तैयारी के तहत मॉक ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन 20.07.2023 को सुबह 9ः00 बजे से आरंभ कर दिया जाएगा। जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट ईओसी को स्टेजिंग एरिया बनाया जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: माटीकला दिवस का हुआ आयोजन
Next: लघु लिफ्ट कैनाल का दौरा कर टेल तक नहर का पानी पहुंचाने के लिए पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सिंह ने दिया निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.