Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

माटीकला दिवस का हुआ आयोजन

ब्यूरो 19-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230719-WA0014

गाजीपुर 19 जुलाई, 2023 (सू0वि0)। उ0प्र0, सरकार द्वारा माटीकला शिल्पियों के उत्थान हेतु अधिसूचना जारी कर दिनांक-19 जुलाई 2018 को उ0प्र0, माटीकला बोर्ड की स्थापना की गयी थी। प्रदेश में माटीकला बोर्ड की स्थापना के पॉंच वर्ष पूर्ण होने के उपरान्त 19 जुलाई 2023 को माटीकला बोर्ड के छठें स्थापना दिवस के अवसर पर ‘‘ माटीकला दिवस ’’ का आयोजन कार्यालय परिसर में पूर्वान्ह 11.00 बजे से 12.00 बजे तक किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ राजन प्रजापति जिला अध्यक्ष उ0प्र0 प्रजापति कुम्हार संघ जनपद-गाजीपुर एवं जिला ग्रामोद्योग अधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात् विगत 05 वर्षों में माटीकला बोर्ड द्वारा की गयी उपलब्धियों के बारे में उपस्थित माटीकला के परम्परागत कारीगरों को अवगत कराया गया। पर्यावरण स्वस्थ्य तथा रोजगार सृजन के दृष्टिगत माटीकला के उत्पादों के उपयोग तथा इसके प्रसार हेतु सभी को शपथ दिलाया गया। शपथ के उपरान्त जिला अध्यक्ष उ0प्र0 प्रजापति कुम्हार संघ को अंग वस्त्र एवं पुष्प देकर सम्मानित भी किया गया।
संगोष्ठी में राजन प्रजापति जिला अध्यक्ष उ0प्र0 कुम्हार संघ एवं अधोहस्ताक्षरी द्वारा माटीकला उत्पादों का उपयोग करने से पर्यावरण संरक्षण एवं मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले अनुकूल प्रभाव तथा विविध लाभों को विस्तृत रूप से उपस्थित कारीगरों को अवगत कराया गया एवं उ0प्र0 माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं में अधिक से अधिक आवेदन कर लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। उसके बाद मिट्टी कला के पात्र को सूक्ष्म जलपान आदि कराया गया। संगोष्ठी में माटीकला कारीगरों के साथ-साथ विभागीय कर्मचारी रविश कुमार दूबे वरिष्ठ सहायक एवं  कमला राम साहनी गुड़ विकास निरीक्षक एवं भारी संख्या में प्रजापति संघ एवं माटीकलाकार इत्यादि उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में काउंसिलिंग 24 जुलाई से
Next: बाढ़ आपदा पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज़ 20 जुलाई को

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.