Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सर्किल दर अगस्त 2023 में होनी है प्रभावी

ब्यूरो 24-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 24 जुलाई, 2023 (सू0वि0)। उत्तर प्रदेश सम्पत्ति का मूल्यांकन नियमावली-2013 में दी गयी व्यवस्था के अनुसार जनपद में उप निबन्धक कार्यालयों के क्षेत्रान्तर्गत आने वाले कृषक/अकृषक/भूखण्ड/भवनों तथा व्यवसायिक सम्पत्तियों के मूल्यांकन एवं स्टाम्प शुल्क की अदायगी हेतु सर्किल दर अगस्त, 2023 में प्रभावी होनी है।

जनपद के सभी उप निबन्धक कार्यालयों हेतु अनन्तिम मूल्यांकन सूची तैयार कर ली गयी है, जो सर्वसाधारण के निरीक्षणार्थ जनपद के समस्त उप निबन्धक कार्यालयों में सम्बन्धित तहसील तथा अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) एवं सहायक महानिरीक्षक निबन्धन गाजीपुर के कार्यालयों में उपलब्ध है। उक्त प्रस्तावित मूल्यांकन सूची का निरीक्षण किसी भी कार्यदिवस में प्रातः 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि किसी को भी प्रस्तावित मूल्यांकन सूची के सम्बन्ध में कोई भी आपत्ति सुझाव प्रस्तुत किया जाना हो तो अपनी आपत्ति/सुझाव दिनांक 30.07.2023 की सायं 5.00 बजे तक व्यक्तिगत रूप से अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से सम्बन्धित उप निबन्धक, सहायक महानिरीक्षक निबन्धन, सम्बन्धित उप जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है। 31.07.2023 को सायं 5.00बजे तक उपरोक्त कार्यालयों में प्राप्त समस्त आपत्तियों/सुझावों का निस्तारण अघोहस्ताक्षरी अध्यक्षता में 31.07.2023 को कलेक्ट्रेट सभागार में किया की जायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिला उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु/निवेशक की बैठक 25 जुलाई को
Next: जिलाधिकारी ने जनपद आपदा नियंत्रण कक्ष को 24×7 घण्टे संचालन का दिया निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.