Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

झोला छाप चिकित्सको एवं बिना पंजीकरण चल रहे अवैध अस्पतालों की जॉच कर कार्यवाई करने डीएम ने दिया निर्देश

ब्यूरो 24-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230724-WA0017

गाजीपुर 24 जुलाई, 2023 (सू0वि0)। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक रायफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जननी सुरक्षा योजना कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन, दवा एव ड्राप बैक की सुविधा, ओ0पी0डी0 एवं अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा की गयी।

समीक्षा के दौरान उन्होने कहा कि हेल्थ वेलनेस सेन्टर पर आवश्यक दवाओ की उपलब्धता रहे, ओ पी डी का संचालन हो तथा नियमित रूप से सी एच ओ एवं एन एम की उपस्थिति सुनिश्चित रहे। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित चिकित्सा अधीक्षको को हेल्थ वेनलेस सेन्टर की क्रियाशीलता बराबर चेक करते रहने का निर्देश दिया इसके साथ ही उन्होने जनपद मे झोला छाप चिकित्सको एवं बिना पंजीकरण चल रहे अवैध अस्पतालो की जॉच कर कार्यवाही का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान उन्होने जननी सुरक्षा योजनार्न्तगत गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव के सम्बन्ध मे जानकारी लेते हुए इस कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन, तथा दवा एव ड्राप बैक की सुविधा के साथ-साथ 48 घण्टे रोके जाने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान विकास खण्ड मरदह, मिरजापुर एवं जमानियॉ  में ओ0पी0डी0 कम पाये जाने पर नोटिस जारी करने एवं डी0सी0पी0एम अनिल कुमार वर्मा के द्वारा विभागीय कार्यो में लापरवाही बरतने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी देते हुए भविष्य के लिए सचेष्ट किया।
बैठक में जिलाधिकारी ने ई-कवच, मंत्रा एप्प, जननी सुरक्षा योजना, जे0एस0वाई के भुगतान, मातृत्व मृत्यु दर की समीक्षा, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, आशा/जे एस वाई भुगतान, क्षय रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीयन,एवं अन्य बिन्दुओ पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की । बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एन एच एम), मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, समस्त एम ओ वाई सी एंव अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रमुख प्रतिनिधि ने वितरित किया खेल सामग्री
Next: जिला उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु/निवेशक की बैठक 25 जुलाई को

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.