Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रात्रि कालीन बिजली चेकिंग अभियान में तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा

ब्यूरो 27-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230727-WA0018

जमानियां (गाजीपुर)। नगर स्थित कस्बा बाजार में विद्युत विद्युत ने बुद्धवार को रात्रि कालीन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान तीन लोगों पर एफआईआर और एक उपभोक्ता का घरेलू से कमर्शियल कनेक्शन में परिवर्तित किया गया।

क्षेत्र में हो रहे बिजली चोरी व ओवरलोड की समस्या को देखते हुए विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के अधिशासी अभियंता हेमंत कुमार सिंह के नेतृत्व में एसडीओ विजय कुमार यादव व जेई इंद्रजीत पटेल के द्वारा पुलिस बल के साथ रात्रि कालीन बिजली चेकिंग अभियान चलाया। विभाग के अचानक बिजली चेकिंग अभियान से नगरवासियों में खलबली मच गई। इस दौरान चोरी से बिजली चलाने वाले लोग तार हटाते हुए नजर आए जिन्हें विभाग द्वारा रंगे हाथ पकड़ लिया और कार्रवाई में जुट गई। विजली विभाग की इस कार्रवाई में 3 लोगों पर एफआईआर और एक उपभोक्ता का घरेलू से कमर्शियल कनेक्शन में परिवर्तित किया गया। अधिशासी अभियंता हेमंत कुमार सिंह ने कहा कि बकायेदार जल्द से जल्द अपना बिजली बिल जमा कर दें। मीटर से पहले बाईपास कनेक्शन से बिजली न चलाये अन्यथा पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

नगसर प्रतिनिधि के अनुसार बिजली विभाग द्वारा विद्युत चोरी रोकने व बड़े बकाएदारों से वसूली के क्रम में बृहस्पतिवार को ढ़ढ़नी पावर हाउस के गरुआ मकसूदपुर में बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा सघन चेकिंग किया गया जिसमें बड़े बकाएदारों की केबिल काटी गई और विद्युत चोरी करते हुए पकड़े गए पांच उपभोक्ताओं पर एफ आई आर दर्ज कराया गया तथा 80 हजार का राजस्व वसूली किया गया।
विजली चेकिंग टीम में अधिशासी अभियंता जमानिया हेमन्त कुमार सिंह, अवर अभियंता जमानिया दुर्गविजय प्रसाद, ढ़ढ़नी पावर हाउस के लाइनमैन संजय यादव, रामकृत, जितेंद्र आदि लोग रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सीएमओ के औचक निरीक्षण में चार मिले अनुपस्थित
Next: जिलाधिकारी एवं क्षेत्रीय प्रमुख यूनियन बैंक के द्वारा वितरित किया गया प्रमाण पत्र

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.