Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

छात्रों को टाप क्लास शिक्षा प्रदान करने हेतु यशस्वी इंट्रेन्स टेस्ट- 2023 की तिथि निर्धारित

ब्यूरो 27-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 27 जुलाई, 2023 (सू0वि0)। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, शास्त्री भवन नई दिल्ली द्वारा ओ0बी0सी0 एवं अन्य छात्रों को टाप क्लास शिक्षा प्रदान करने हेतु यशस्वी इन्ट्रेन्स टेस्ट- 2023 पी0एम0 यशस्वी टाप क्लास एजूकेशन ओ0बी0सी0 एवं अन्य स्कालरशिप स्कीम योजनान्तर्गत नेशनल टेस्टिग एजेन्सी द्वारा प्रवेश परीक्षा आयोजित किये जाने का कार्यक्रम जारी किया गया है।

इसमें आवेदन करने हेतु छात्रों द्वारा आनलाईन वेबसाईट-http://yet.nta.ac.in  पर आवेदन पत्र भरा जायेगा। इसमें रजिस्ट्रेशन की तिथि 11 जुलाई, 2023 से 10 अगस्त, 2023 तक, आवेदन करेक्शन की तिथि 12 अगस्त, 2023 से 16 अगस्त, 2023 तक निर्धारित की गयी है। इसकी परीक्षा दिनांक 29 सितम्बर, 2023 शुक्रवार को आयोजित की जायेगी। इसमें वह छात्र आवेदन कर सकेंगे, जिनके अभिभावक के वार्षिक आय रू0 2.50 लाख से कम हो। कक्षा 9- 10 में रू0 75,000=00 वार्षिक एवं कक्षा 11-12 में रू0 1,25,000=00  वार्षिक की सहायता धनराशि इस योजना के तहत प्रदान की जायेगी। इसमें वह छात्र-छात्रायें पात्र होगें, जो अन्य किसी विभाग/योजना में छात्रवृत्ति धनराशि प्राप्त न कर रहे हो। चयन प्रक्रिया यशस्वी इन्ट्रेंस टेस्ट के मेरिट के आधार पर होगी, जिसे नेशनल टेस्टिग एजेन्सी द्वारा आयोजित किया जायेगा। परीक्षा पेपर पेन ओ0एम0आर0 के माध्यम से होगी। योजना सम्बन्धित अन्य समस्त जानकारियॉ उपरोक्त वेबसाइट पर प्राप्त की जा सकती है। उक्त सम्बन्ध में जनपद के समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि सभी इच्छुक एवं पात्र छात्र-छात्रायें यशस्वी इन्ट्रेस टेस्ट-2023 पी0एम0 यशस्वी टाप क्लास एजूकेशन स्कीम के अन्तर्गत उपरोक्तानुसारhttp://yet.nta.ac.in पर आनलाइन आवेदन पत्र भरते हुए योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: साक्ष्य या बयान दर्ज कराये जाने हेतु 10 अगस्त तक की तिथि निर्धारित
Next: जनपद में 10 अगस्त से चलाया जायेगा सर्वजन दवा वितरण (एमडीए) कार्यक्रम

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.