Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कान्हा गौशाला का उपजिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

ब्यूरो 04-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230804-WA0019

जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित कान्हा गौशाला का शुक्रवार की सुबह उपजिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया और साफ सफाई‚ पानी‚ भूसा स्टॉक‚ बिजली सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

एसडीएम के निरीक्षण में उन्होंने मवेशियों के बैठने के हाल, भूसा स्टॉक, पानी की व्यवस्था सहित उनकी संख्या व बिजली व्यवस्था देखी। इसके साथ ही उन्होंने मौजूद कर्मचारियों से जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि गोशाला में साफ-सफाई व मवेशियों के भोजन पानी में लापरवाही न बरती जाए। ईओ अखिलेश तिवारी को उन्होंने प्रतिदिन गोवंशों के स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने‚ गौशालाओं की गहन निगरानी करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान गौशाला परिसर में कीचड़ पाये जाने पर कर्मचारियों को फटकार लगाई और साफ-सफाई निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पशुओं के चारे‚ पानी की व्यवस्था‚ भूसा स्टॉक‚ गोबर रखने की व्यवस्था‚ बिजली की व्यवस्था आदि देखा। इस संबंध में एसडीएम हर्षिता तिवारी ने बताया कि कान्हा गौशाला में करीब 239 मवेशी है। जिसमें से 230 नर 9 मादा है। बताया कि गौशाला में बारिश की वजह से कीचड़ हो गया है। जिस पर राबिश डलवाने सहित साफ सफाई रखने के निर्देश दिये गये है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राम ज्ञान हैं तो सीता भक्ति हैं-चंद्रेश महाराज
Next: निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.