Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

ब्यूरो 04-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230804-WA0011

जमानियां (गाजीपुर)। तहसील प्रांगण में शुक्रवार को बार एसोसिएशन जमानिया के तत्वावधान में फ्लू जागरूकता अभियान के तहत निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं परामर्श शिविर लगाया गया। जिसमें करीब 105 लोगों का इलाज किया गया।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह के आग्रह पर दिलदारनगर के एमएस आई फाउंडेशन ने शिविर लगाया। जिसमें तहसील के अधिकारी‚ कर्मचारी सहित अधिवक्ता एवं तहसील आये फरियादियों ने आयोजित शिविर का लाभ उठाया। डॉ माधव मुकुंद सिंह द्वारा करीब 105 लोगों कि जांच की गई। जिसमें से करीब 80 लोगों को निःशुल्क आई ड्रॉप एवं दवाइयां वितरित की गई। दिया। दौरान करीब 15 से 20 मोतियाबिंद के रोगी पाए गए। शिविर के दौरान डॉ माधव मुकुंद ने फ्लू के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आंखों में होने वाला ये संक्रमण बैक्टीरियल या वायरल दोनों प्रकार का हो सकता है। बाढ़ और बारिश के कारण अचानक आंखों की इस बीमारी का खतरा काफी बढ़ गया है। सभी लोगों को व्यक्तिगत स्वच्छता को लेकर विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता होती है। इसके कारण समस्या के कारण आंखों में लालिमा, खुजली और पानी आते रहने की समस्या होती रहती है। ज्यादातर मामलों में इसके लक्षण हल्के होते हैं पर कुछ स्थितियों में इसके गंभीर रूप लेने का भी खतरा हो सकता है। इसलिए बिना देरी के डॉक्टर से संपर्क करे। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी‚ तहसीलदार देवेन्द्र कुमार‚ ईओ अखिलेश तिवारी‚ सचिव अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह, उदयनरायन सिंह, घनश्याम सिंह, फैसल होदा, सुनील कुमार दिग्विजय तिवारी, रवि प्रकाश सिंह, बृजेश ओझा, संजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कान्हा गौशाला का उपजिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
Next: ऑपरेशन दृष्टि को सफल बनाने के लिए कोतवाली में हुई बैठक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.