Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, सीसीटीबी में कैद हुआ हादसा

ब्यूरो 05-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230805-WA0005~2

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरुइन स्थित शिवमंदिर से 200 मीटर उत्तर दिशा में एनएच 24 पर शनिवार की सुबह करीब 10:38 बजे सड़क हादसे में 40 वर्षीय बाइक चालक युवक की मौत हो गई तथा दूसरा बाइक चालक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घायलों को स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराई तथा शव को कब्जे में लेकर कोतवाली आई।

जानकारी के अनुसार तहसील मुख्यालय की ओर से आ रही बाइक एनएच 24 पर चल रही भैसों के झुड़ में एक भैस से टकराने के बाद विपरीत दिशा से आ रही बाइक को टक्कर मार कर पलट गई। जिससे सर में गम्भीर चोट के कारण एक बाइक सवार की मृत्यु हो गई तथा दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। आस पास के लोग घायल को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराये। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतक के शिनाख्त करने का प्रयास करने लगी तथा पाकेट से मिले दस्तावेज के आधार पर मृतक की पहचान बिहार प्रान्त के ग्राम मसौढ़ा थाना रामगढ़ निवासी अजय कुमार (40) के रूप में की। सूचना पर परिजन व स्वजन घटना स्थल पर पहुँचे तथा स्थिति देख आँखो से ऑसू रुकने का नाम नहीं ले रहा था। स्वजनों ने बताया कि अजय कुमार अपने रिश्तेदारी ग्राम महेवा से अपने गॉंव मसौढ़ा जा रहे थे। अजय पाँच बहन व दो भाइयों में तीसरे नम्बर पर थे। चौकी प्रभारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु जिला मुख्यालय पर भेज दिया गया है।

सीसीटीबी में कैद हुआ हादसा

https://citysuperfast.com/wp-content/uploads/2023/08/VID-20230805-WA0003.mp4

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ऑपरेशन दृष्टि को सफल बनाने के लिए कोतवाली में हुई बैठक
Next: कोई भी व्यक्ति आफिस का चक्कर न काटे तत्काल मौके पर जाकर निस्तारण किया जाय-डीएम

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.