Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ऑपरेशन दृष्टि को सफल बनाने के लिए कोतवाली में हुई बैठक

ब्यूरो 04-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230804-WA0012~2

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली परिसर में शुक्रवार को ऑपरेशन दृष्टि के तहत नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के साथ में बैठक कर ऑपरेशन दृष्टि को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्थान चिह्नित कर सीसीटीवी कैमरा लगाने की योजना बनाई।

बैठक में थाना क्षेत्र के नगर सहित ग्रामीण इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने को लेकर चर्चा की गई। इसके पंचायत भवनों‚ विभिन्न व्यावसायिक‚ गैर व्यावसायिक संस्थानों‚ स्कूल आदि जगहो पर कैमरा लगाने को लेकर चर्चा की गई। प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने उपस्थित लोगों से अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व सुरक्षा व्यवस्था बनाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। किसी को कोई समस्या है तो वह निसंकोच पुलिस को अवगत कराएं। किसी प्रकार की कोई असामाजिक गतिविधि करने वाला कोई असामाजिक तत्व हो तो उसकी भी जानकारी पुलिस को दें। इस अवसर पर चौकी प्रभारी सुनील कुमार शर्मा‚ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा‚ उमराव यादव‚ पप्पू यादव‚ अशोक यादव‚ विशाल वर्मा‚ राजू यादव‚ सचिन वर्मा‚ अनिल यादव आदि प्रधान‚ सभासद साथ समस्त पुलिसकर्मियों व नगर के लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन
Next: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, सीसीटीबी में कैद हुआ हादसा

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.