Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हौसला बुलंद चोरों ने घर के सामने खड़ी स्कॉर्पियो चुराया

ब्यूरो 18-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_20230816_130158

जमानियाँ (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के मदनपुरा रोड से गुरुवार की रात हौसला बुलंद चोरों ने अंधेरे का लाभ लेते हुए घर के सामने खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी को ले कर चंपत हो गए।

प्राप्त जानकारी अनुसार अरविंद कुमार साहू पुत्र रामदुलारे साहू अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी UP 61AB 2223 प्रतिदिन की तरह रात करीब 10 बजे अपने घर के आगे खड़ा करके सोने चले गये। पहले से ही घात लगाये मनबढ़ चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे में कुंडी लगा दी और घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो को लगभग लेकर फरार हो गये। सीसी कैमरे में कैद चोरी की घटना में दो अज्ञात चोर गाड़ी को चुरा रहे है। रात्रि करीब 2 बजकर 40 मिनट पर अरविंद कुमार साहू अपने भाई को रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए उठे और दरवाजा खोलने का प्रयास करने लगे लेकिन दरवाजा चोरों द्वारा बाहर से बंद होने के कारण नहीं खुला फिर उनके द्वारा बगल के पड़ोसी को फोन कर बाहर का दरवाजा खुलवाया गया। दरवाजा खुलने पर अरविंद कुमार के होश उड़ गये। दरवाजे पर खड़ी स्कॉर्पियो गायब थी। काफी खोजबीन करने के बाद अरविंद कुमार ने लिखित तहरीर देकर इसकी जानकारी स्थानीय स्टेशन चौकी प्रभारी को दी। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय एकीकरण व साम्प्रदायिक सद्वभावना को बढ़ावा देने के लिए ली गई प्रतिज्ञा
Next: बैठक के दौरान नपा अध्यक्ष व ईओ हुए आमने-सामने

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.