Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बैठक के दौरान नपा अध्यक्ष व ईओ हुए आमने-सामने

ब्यूरो 18-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230818-WA0033

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय नगर पालिका सभागार में शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी की अध्यक्षता में हो रही बैठक के दौरान पहुँचे नपा अध्यक्ष भड़क गये तथा अधिशासी अधिकारी पर बिना अनुमति के ही बैठक कराने का आरोप लगाने लगे। जिससे अधिशासी अधिकारी व नपा अध्यक्ष आमने सामने आ गये। बैठक में मौजूद लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।

ज्ञात हो कि नगर के सभासदों द्वारा अपने वार्ड में पुष्टाहार न बंटने की शिकायत पर अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी की अध्यक्षता में समस्या के समाधान हेतु सभासदों व आंगनवाड़ी कार्यकात्रियों की बैठक नपा सभागार में चल रही थी उसी दौरान नपा अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता आये और बिना अनुमति के ही बैठक कराने का आरोप लगाने लगे जिससे ईओ व नपा अध्यक्ष में तीखी बहस हो गई।
इस सम्बन्ध में नपा अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि जब कर्मचारी मनमाने हो जाते है तो उन्हें बताना पड़ता है कि अपनी गरिमा में रहे। नगर पालिका में जनता के हित में ही कोई काम किया जायेगा।
अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी ने बताया कि सभासदों द्वारा पुष्टाहार न बाँटने की शिकायत पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक बुलाई गई थी ताकि समस्या का समाधान हो सके। बैठक चल ही रही थी कि उसी बीच नपा अध्यक्ष आये और कहने लगे कि हमारी बिना अनुमति के ही कैसे बैठक कराई जा रही है। जबकि उन्हे बताया गया कि बोर्ड की बैठक का अनुमति लिया जाता है। यह बैठक सभासदों के शिकायत का समाधान करने के लिए किया जा रहा है। इतना सुनते ही भड़क गये। किसी तरह मामला सुलझा। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभासदों की मौजूदगी में ही पुष्टाहार का वितरण किया जायेगा। बैठक में सभासद सचिन वर्मा, राज चौधरी, रोहित शर्मा, रजनीकांत उपाध्याय, समीम, राकेश प्रजापति, राधेश्याम, राहुल वर्मा, मनीष यादव सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रही।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हौसला बुलंद चोरों ने घर के सामने खड़ी स्कॉर्पियो चुराया
Next: सभासदों ने अधिशासी अधिकारी को सौपा मांग पत्र

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.