Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सदभावना दिवस पर ली गई प्रतिज्ञा

ब्यूरो 18-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230818-WA0024

गाजीपुर 18 अगस्त, 2023 (सू0वि0)। उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गॉधी के जन्म दिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाये जाने को लेकर दिनांक 18 अगस्त, 2023 को अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) एवं मुख्य राजस्व अधिकारी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट के समस्त कार्मिकों द्वारा समारोह के क्रम में सदभावना दिवस आयोजित किया गया। यह समारोह रायफल क्लब सभागार में मनाया गया।

सदभावना समारोह में उपस्थित द्वय अपर जिलाधिकारीगण द्वारा भूतपूर्व प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया तथा सभी धर्म, भाषा और क्षेत्र के लोगो के मध्य राष्ट्रीय एकीकरण/साम्प्रदायिक सद्वभावना को बढ़ावा देने के बारे में प्रतिज्ञा ली गयी। कार्यक्रम के अन्त में शासन द्वारा प्रतिज्ञा (शपथ) लेने हेतु दिये गये वाक्यांशों को दोहराया गया और उसी अनुरूप कार्य करने की मंशा को मूर्तरूप दिये जाने हेतु आशा व्यक्त की गयी।
इसी क्रम मे जनपद के समस्त शासकीय कार्यालयों, तहसीलो, विकास खण्डो में समस्त कार्मिको की उपस्थिति मे सद्भावना दिवस के रूप में मनाते हुए राष्ट्रीय एकीकरण/साम्प्रदायिक सद्वभावना को बढ़ावा देने के बारे में प्रतिज्ञा ली गयी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एमडीए अभियान के तहत समुदाय को जागरूक कर खिलाई गई दवा
Next: निस्तारण न होने के कारण डिफाल्टर होने पर सम्बन्धित अधिकारी होगे जिम्मेदार-एडीएम

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.