Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एमडीए अभियान के तहत समुदाय को जागरूक कर खिलाई गई दवा

ब्यूरो 18-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230818-WA0022

गाजीपुर 18 अगस्त, 2023 (सू0वि0)। जनपद में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) अभियान के तहत समुदाय को जागरूक कर दवा खिलाई जा रही है।

एमडीए अभियान दस अगस्त से चल रहा है। विभागीय स्वास्थ्यकर्मी समस्त ब्लाक में दवा खाने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। फाइलेरिया नेटवर्क समूह के सदस्य भी अभियान में जुटे हुए हैं। उन्होंने भांवरकोल और कासिमाबाद ब्लॉक में दवा सेवन से इनकार करने वाले कई परिवारों को अपने सामने दवा खिलवाई।


जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) मनोज कुमार ने बताया – यह अभियान 28 अगस्त तक चलेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए विभागीय स्वास्थ्यकर्मी और फाइलेरिया नेटवर्क समूह के सदस्य लोगों को फाइलेरिया की गंभीरता और इससे बचाव के बारे में जागरूक कर रहे हैं। अभियान शुरू होने से पहले प्रचार-प्रसार होने की वजह से लोगों में काफी जागरूकता आई है। साथ ही समुदाय को जागरूक करने में पीसीआई और सीफार संस्था महत्वपूर्ण सहयोग कर रही हैं।

सभी ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रों में आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कोटेदार, शिक्षक, ग्राम प्रधान आदि लोगों को दवा खाने के लिए जागरूक कर रहे है। जन जागरूकता रैली, पोस्टर, बैनर, पम्फलेट आदि प्रचार-प्रसार सामग्री से भी समुदाय को जागरूक करने में मदद मिल रही है। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त से अब तक जनपद में प्रथम चार दिन के लक्ष्य के सापेक्ष 79.8 फीसदी आबादी फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन कर चुकी है।

जबकि दवा खाने से इनकार करने वाले 45.2 प्रतिशत लोगों को जागरूक कर दवा खिलाई जा चुकी है। डीएमओ ने बताया कि नगर व ग्रामीण के कुछ क्षेत्रों में दवा खाने को लेकर भ्रांतियां देखने को मिल रही हैं लेकिन व्यवहार परिवर्तन होने के बाद उन्होंने भी दवा का सेवन किया है। इस तरह की चुनौतियां के चलते वह स्वयं स्वास्थ्यकर्मियों के साथ संबंधित क्षेत्र में भ्रमण कर समुदाय को जागरूक कर रहे हैं।

पहले किया इनकार, फिर खाई दवा 

कासिमाबाद ब्लॉक के सुरवत गाँव में आशा कार्यकर्ता सुमन तिवारी और फाइलेरिया नेटवर्क सदस्य परवरदिगार फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाने के लिए वहाँ पहुंचे तो कुछ परिवार के सदस्यों ने दवा खाने से इनकार कर दिया। उनके मन में यही सवाल था कि जब हमें कोई बीमारी नहीं है तो हम यह दवा क्यों खाएं? इसके बाद आशा सुमन और सदस्य परवरदिगार ने उन्हें काफी समझाया कि यह ऐसी बीमारी है जिसके लक्षण पांच से 15 साल में दिखते हैं।

यदि हम लगातार पाँच साल तक साल में एक बार दवा का सेवन करेंगे तो सभी लोग इस बीमारी से बचे रहेंगे। यह दवा पूरी तरह से सुरक्षित है। भविष्य में किसी को यह बीमारी न हो, इसके लिए यह दवा खिलाई जा रही है। इसके अलावा सादात ब्लॉक के जगदीशपुर, नगर के मुस्तफाबाद क्षेत्र, भांवरकोल के शेरपुर में दवा खाने से इनकार करने वालों को जागरूक कर दवा खिलाई गई।


इसके अलावा बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) संतोष कुमार वैश्य ने दवा का सेवन किया। सीडीओ ने अपील की है कि आशा कार्यकर्ता व स्वास्थ्य कर्मी दवा खिलाने घर पर आएं तो दवा खाने से इनकार न करें, उनके सामने ही दवा खाएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ देश दीपक पाल ने भी अपील की है कि फाइलेरिया एक लाइलाज बीमारी है। एमडीए दवा सेवन से ही इसका बचाव किया जा सकता है। बिना किसी डर या भ्रांति के दवा का सेवन करें। यह दवा पूरी तरह से सुरक्षित है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: न्यायालय के परिसर में हुआ पौधारोपण
Next: सदभावना दिवस पर ली गई प्रतिज्ञा

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.