Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रोजगार मेले में 152 अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग

ब्यूरो 21-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_20230816_130158

गाजीपुर 21 अगस्त, 2023 (सू0वि0)। जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में आकांक्षात्मक विकास खण्ड- रेवतीपुर के परिसर में रोजगार मेले का आयोजन सोमवार को किया गया।

जिसमें प्रतिभागी कम्पनियॉं एल एण्ड टी कन्सट्रक्शन बैगलुरू, सोडेक्सो इण्डिया सर्विसेज प्रा0लि, टीम लीज सर्विसेज, गीगा कॉर्पसोल, ब्राइट फ्यूचर ऑरगेनिक हर्बल एण्ड आयुर्वेदिक प्रा0लि0 एवं रोहित हाईब्रीड सीड्स प्रा0लि0, गाजीपुर द्वारा सिविल कन्स्ट्रक्शन, सर्विस बॉय, सेल्स मैनेजर, फील्ड आफीसर, टेक्नीशियन, हेल्पर आदि पदों पर चयन किया गया। मेले में लगभग 152 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 55 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया।
भारत के कार्यबल को कुशल बनाकर अंतर्राष्ट्रीय अवसरों से जोड़ने हेतु भारत सरकार के स्किल इण्डिया मिशन के तहत स्किल इण्डिया इंटरनेशल सेन्टर (SIIC), वाराणसी द्वारा उक्त परिसर में प्री-काउंसिलिंग की गयी। जिसमें दुबई, अबुधाबी, शारजाह, सऊदी अरब देेशों में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, हल्पर, क्लीनर, माली, ए.सी. टेक्नीशियन, सिक्योरिटी गार्ड, कुक, वेटर, मैकेनिकल ड्राफ्ट्समैन, मेसन, ड्राइवर इत्यादि जॉब रोल्स के लिए प्री-काउंसलिंग में लगभग 40 अभ्यर्थियों का SIIC वाराणसी टीम द्वारा काउंसलिंग की गयी जिसमें से 24 अभ्यर्थी विदेशों में रोजगार पाने हेतु योग्य पाये गये जिसमें से 14 अभ्यर्थी पासपोर्टधारी है। इन सभी योग्य अभ्यर्थियों को अन्तिम चयन हेतु SIIC वाराणसी सेन्टर पर कॉल किया जायेगा।
जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने बताया कि इस माह आगामी रोजगार मेला आकांक्षात्मक विकास खण्ड-सादात- 22.08.2023, बिरनों 23.08.2023 तथा देवकली 24.08.2023 में आयोजित होगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जुआरी सहित शराब तस्कर गिरफ्तार
Next: बैडमिण्टन प्रतियोगिता का एसडीएम ने किया उद्घाटन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.