Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जुआरी सहित शराब तस्कर गिरफ्तार

संवाददाता 21-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_20230816_130158

 

गहमर (गाजीपुर)। स्थानीय थाना को अलग-अलग मामलों में अलग-अलग गांव से दो सफलताएं हाथ लगी है।

गहमर पुलिस को सोमवार को अलसुबह मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि देवल गांव के एक दरवाजे पर कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही गहमर थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी देवल पवन कुमार व भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो जुआ खेल रहे जुआरियों में हड़कंप मच गया। पुलिस को देखते ही इधर-उधर भागने लगे मौके से चार अभियुक्त गप्पू पुत्र सुभाष नट, सुधीर पुत्र लक्ष्मण, अनिल नट पुत्र मैनु नट, गोविंद पुत्र सुभाष निवासीगण देवल थाना गहमर को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके पास से ताश के 52 पत्ते व 3730 नगदी बरामद किया गया। वही दूसरी तरफ गहमर थाना के सायर पुलिया के पास बिहार शराब ले जा रहे अजय कुमार चौधरी पुत्र रामनरेश चौधरी निवासी नखास पिंड थाना बाईपास पटना बिहार से 20 पाउच ब्लू लाइम देशी शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी। इस संदर्भ में थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शिवालयों एवं मंदिरों में श्रद्धालुओं की लगी भीड़
Next: रोजगार मेले में 152 अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.