Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शिवालयों एवं मंदिरों में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

संवाददाता 21-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_20230816_130158

गहमर (गाजीपुर)। सावन मास के सातवे सोमवार के दिन क्षेत्र के सभी शिवालयों एवं मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शिव भक्त अलसुबह से ही शिवालय एवं अन्य मंदिरों में भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए जल, बेलपत्र एवं अन्य सामग्रियों को चढ़ा कर भगवान भोलेनाथ का पूजन अर्चन करते नजर आए।

गांव के अति प्राचीन बुढ़वा महादेव मंदिर पर अल सुबह से ही शिव भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। इसके अलावा नागपंचमी होने के कारण गांव के बकस बाबा धाम पर जनपद के साथ साथ बिहार एवं उत्तर प्रदेश के गैर जनपदों से भी लोगों ने पूजा अर्चना की। मनिहार वन स्थित मनभद्र बाबा, मां कामाख्या धाम आदि मंदिरों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रत्येक मंदिरों में फोर्स की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा प्रभारी निरीक्षक पवन उपाध्याय हमराहीयो के साथ प्रत्येक मंदिरों एवं शिवालयों का चक्रमण करते नजर आए।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बकस बाबा एवं लक्ष्मीना फुआ के गगनभेदी जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु पहुंचे धाम
Next: जुआरी सहित शराब तस्कर गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.