Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुलिसकर्मियों की कलाई पर आचार्य महिलाओं ने बांधी राखी

ब्यूरो 29-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230829-WA0015

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली में मंगलवार को एकल अभियान के तहत एकल विद्यालय की आचार्य महिलाओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना की।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित एकल विद्यालय के 45 गांव की आचार्य महिलाएं थाने पर पहुंची और एकल अभियान के तहत आचार्य महिलाओं ने सभी पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लम्बी आयु की कामना की। राखी बांधने से पूर्व मंत्रोच्चार किया गया और फिर आरती उतार कर तिलक लगाने के बाद रक्षा सूत्र बांधकर मुंह मीठा कराया। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें उपहार भेट किए। जनपद के ग्राम स्वराज योजना प्रमुख सुमन वर्मा ने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहारों पर घर-परिवार से दूर रहकर हमारी सुरक्षा करते हैं, ताकि हम आराम से अपने त्योहार मना सकें। हमारी रक्षा करने वाले भाइयों की कलाई सूनी न हो इसके लिए रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में अपने पुलिसकर्मी भाईयों को रक्षा सूत्र बांधा गया। भाईयों ने बहनों सहित सभी महिलाओं की रक्षा करने का बचन भी दिया है। प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को राष्ट्र संस्कृति, समाज, पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर क्राइम दिग्विजय नाथ तिवारी‚ उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह‚ उपनिरीक्षक राजेश कुमार‚ विजय कुमार‚ अरुण कुमार‚ क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह‚ सुनील सिंह‚ अनिल गुप्ता‚ शाहिद खान‚ जयप्रकाश‚ सुनीता देवी‚ आरती देवी‚ अनीता देवी‚ कलावती देवी‚ तारा देवी‚ अनुभव देवी‚ रोशनी आदि मौजूद रही।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तेजाब मामला संदेह के घेरे में
Next: भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर सजी दुकाने, शुभ मुहूर्त पर विद्वानों की राय

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.