Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

तेजाब मामला संदेह के घेरे में

ब्यूरो 28-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानियां (गाजीपुर)। नगर के लोदीपुर मोहल्ले में कांग्रेस कार्यकत्री के उपर फेका गया तेजाब मामले में नया मोड़ आ गया है और पूरा मामला संदेह के घेरे में आ गया है।

मामले में नया मोड तब आया जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ रवि रंजन ने बताया कि कांग्रेस नेत्री गायत्री पर फेंका गया तरल पदार्थ तेजाब नहीं है। जिसके बाद मामला साफ हो गया कि साजिश के तहत फसाया जा रहा है। विपक्षी अशोक, विनोद और आकांक्षा का कहना है कि वर्ष 2021 में गायत्री सहित उनके परिवार के दो सदस्यों पर फोरजरी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। उनके द्वारा मेरी जमीन को बेचा गया था। जब जानकारी हुई तो विभिन्न धाराओं मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसको वापस लेने को लेकर दबाव बनाने की उद्देश से मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गायत्री के डर से घर पर सीसीटीवी लगाया गया है। जिसमें घटना के समय घर पर मौजूद है। जो सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग में है। बताया कि यह पहली बार नहीं कि उनके द्वारा मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास किया जा रहा है। बीते निकाय चुनाव में भी चाकू से हमला करने का झूठा आरोप लगाया जा चुका है। जिसमे भी प्रारंभिक जांच में ही हम सभी को निर्दोष पाया गया। कांग्रेस के कार्यकर्ता भी जिलाध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में प्रकरण के बारे में जानने पहुंचे। जहां प्रकरण जो जानने के बाद मौन ही कार्यकर्ताओं के साथ वापस लौट गये। प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला गायत्री का मेडिकल कराया गया। जिसमें तेजाब की पुष्टि नहीं हुई। दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद है। जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: खुली बैठक में चकबंदी कराने को लेकर हुई चर्चा
Next: पुलिसकर्मियों की कलाई पर आचार्य महिलाओं ने बांधी राखी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.