Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रक्षाबंधन पर्व पर विधायक ओमप्रकाश सिंह ने साड़ी व मिठाई का किया वितरण

ब्यूरो 30-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230830-WA0045

जमानियाँ(गाजीपुर)। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को प्रेम, सौहार्द व प्रसन्नतापूर्वक मनाने के लिए बुद्धवार को विधायक ओमप्रकाश सिंह ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मलिन बस्तीयों में जीवन यापन करने वाले असहाय लोगों को साड़ी व मिठाई का वितरण किया।

इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सेवराई करवनियाँ मुसहर बस्ती, हेतिमपुर धरकार बस्ती, कस्बा बाजार के नईबस्ती स्थित चॉदपुर मुहल्ला सहित अनेक जगहों पर महिलाओं को साड़ी व मिठाई का वितरण कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने प्रयास किया।

हेतिमपुर स्थित धरकार बस्ती में साड़ी बांटते विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह

उक्त मौके पर पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि असहाय व दीन दुखी लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए प्रत्येक वर्ष साड़ी व मिठाई का वितरण किया जाता है, ताकि मलीन बस्ती के लोग पर्व को प्रेम, सौहार्द व उत्साह के साथ मना सके। भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पूरे देश में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है तथा बहने अपने भाइयों को रंग-बिरंगी राखियां बांधती है और बदले में उनके भाई उन्हें विभिन्न प्रकार के उपहार भेंट करते हैं। आज समाज में ऐसे लोग भी है जो धनाभाव के कारण पर्व को अच्छे से नहीं मना पाते है। ऐसे लोगों को सम्बल प्रदान करना हम सबका दायित्व है ताकि वो भी समाज की मुख्य धारा का हिस्सा बन कर पर्व को खुशी भाव से मना सके।

श्री सिंह ने अपील करते हुए कहा कि समाज के मजबूत लोगों को असहाय व निराश्रित लोगों की सेवा करना चाहिए। असहाय लोगों के सेवा भाव से ही समाज मजबूत व प्रगतिशील बन सकता है। इस पर्व पर सभी लोगों के चेहरे खिले रहे, इसके लिए हर सम्भव प्रयास किया जाता है। दीन हीन लोगों की सेवा करने से पूर्ण फल की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर प्रतिनिधि मन्नू सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण अधिनियम 2007 के तहत विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Next: बहनों ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.