Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण अधिनियम 2007 के तहत विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ब्यूरो 30-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 30 अगस्त, 2023 (सू0वि0)। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वाधान में तथा माननीय जनपद न्यायाधीश के आदेशानुसार 30.08.2023 को वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण अधिनियम 2007 के तहत विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम, लंगड़पुर, छावनी लाईन, गाजीपुर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर सचिव पूर्णकालिक दीपेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम की पूर्णतयाः जानकारी ली तथा परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छ पानी व मीनू के अनुसार भोजन एवं कपडे़ तथा समुचित प्रबंध हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के लिए दिशा-निर्देश दिया गया।
प्रबंधक द्वारा चौबीस घण्टे आश्रम में ही रहकर वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम का सेवा दे रही है तथा उनके द्वारा यह भी बताया गया कि वृद्धाश्रम को संचालित करने के लिए कर्मचारीगण कार्यरत है। वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम में पुरूष और महिला दोनों रहते है। वृद्धाश्रम को देख-रेख के लिए सी0सी0टी0वी0 कैमरा एवं विश्राम के लिए पंखा, कुर्सी, टेबल, चौकी आदि की उचित व्यवस्था पाई गयी। वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम का मीनू विवरण के अनुसार उनको सप्ताहिक सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन, शाम का नाश्ता व रात्रि का भोजन के बारे बताया गया तथा मौसमी सब्जी, फल भी दिया जाता है। वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम में उनके लिए शामं को भजन संगीत, टेलीविजन की भी व्यवस्था है। प्रबंधक द्वारा बताया गया कि वे गांव-गांव के ग्राम प्रधान/सरपंच से जनसर्म्पक भी करती है कि अगर कोई वृद्ध बेसहारा हो, कोई देख-रेख न करने वाला हो तो वे सूचित कर इस नेक व पुण्य कार्य के भागीदर बन सकते है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पूर्वदशम् छात्रवृत्ति वितरण के क्रियान्वयन हेतु समय सारिणी शासन द्वारा जारी
Next: रक्षाबंधन पर्व पर विधायक ओमप्रकाश सिंह ने साड़ी व मिठाई का किया वितरण

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.