Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पूर्वदशम् छात्रवृत्ति वितरण के क्रियान्वयन हेतु समय सारिणी शासन द्वारा जारी

ब्यूरो 30-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 30 अगस्त, 2023 (सू0वि0)। शैक्षिक सत्र 2023-24 में पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) वितरण के क्रियान्वयन हेतु समय सारिणी शासन द्वारा जारी किया जा चुका है।

जिसमें पूर्वदशम् विद्यालयों का मास्टर डाटावेस तैयार करने, सत्यापन, लॉक करने एवं छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरने, छात्रवृत्ति वितरण करने आदि का संशोधित समय-सारणी जारी किया गया है। निर्गत समय सारिणी के अनुसार दिनांक 07 अगस्त, 2023 से 30 सितम्बर, 2023 तक मान्यता प्राप्त नवीन शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटावेस में सम्मलित होने के लिए आवेदन करने, पासवर्ड प्राप्त करना एवं संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटा अपडेट किये जाने आदि सम्बन्धित कार्यवाही की जानी हैं, तथा छात्र-छात्राओं द्वारा दिनांक 15 सितम्बर, 2023 से 10 नवम्बर, 2023 तक छात्रवृत्ति आनलाईन आवेदन पत्र भरा जाना, ऑनलाइन आवेदनपत्र की हार्ड कापी छात्र छात्राओं द्वारा वांछित अभिलेखों संलग्नकों सहित विद्यालय पर जमा करने की अन्तिम तिथि आवेदन पत्र भरने के 07 दिन के अन्दर, विलम्बतम 20 नवम्बर, 2023 तक, छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन भरे गये आवेदनपत्र की हार्ड कापी वांछित अभिलेखों संलग्नकों से मिलान करते हुए विद्यालयों द्वारा ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने की अन्तिम तिथि 22 नवम्बर, 2023 निर्धारित किया गयी।
जिला पिछड़ावर्ग कल्याण अधिकारी सच्चिदानन्द तिवारी ने जनपद के समस्त पूर्वदशम् शिक्षण संस्थाओं एवं छात्र-छात्राओं को सूचित किया है कि उपरोक्त समय सारणी के अनुसार छात्रवृत्ति सम्बन्धी समस्त कार्यवाही पूर्ण कर ले ताकि समय से छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त हो सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रक्षाबन्धन अभियान में 6 नमूना किया गया संग्रह
Next: वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण अधिनियम 2007 के तहत विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.