Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गंगा में डूब रहे दो युवकों को बचाने वाले बहादुर युवक को किया गया सम्मानित

ब्यूरो 02-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230902-WA0008

जमानिया (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र चक्का बांध गांव स्थित गंगा में डूब रहे दो युवकों को बचाने वाले युवक को शनिवार की दोपहर तहसील सभागार में प्रशस्‍ति‚ अंगवस्त्र आदि देकर सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो कि सावन के आखिरी सोमवार 28 अगस्त को चक्का बांध गांव स्थित गंगा नदी में सुबह स्नान करने आये तीन लोग डूबने लगे। पास ही में स्नान कर रहे युवक कमलेश बिंद की नजर डूब रहे युवकों पर पडी। जिसके बाद उसने अथक बहादुरी का परिचय देते हुए एक एक कर दो युवको को बचा लिया। जबकि एक युवक डूब गया और उसकी मौत हो गई। जिस पर तहसील प्रशासन की ओर से गंगा नदी में डूब रहे दो युवकों को बचाने के लिए कमलेश बिन्द को सम्मानित करने का फैसला लिया गया। शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान ही युवक को मुख्य राजस्व अधिकारी आशीष मिश्रा‚ एसडीएम हर्षिता तिवारी‚ तहसीलदार देवेन्द्र कुमार ने अंगवस्त्र‚ प्रशिस्ती पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान एडीओ पंचायत अरुण कुमार पाण्डेय‚ अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी ने भी उपहार स्वरूप प्रोत्साहन राशि प्रदान की। युवक कमलेश बिन्द का कहना है कि सभी को मुसीबत में एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने तहसील सभागार में उपस्थित सभी लोगों का हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया। इस संबंध में एसडीएम हर्षिता तिवारी ने बताया कि युवक कमलेश निवासी चक्काबांध का नाम वीरता संबंधित कार्यों के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।

कमलेश के पिता है सिचाई विभाग में संविदा कर्मी 
मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे कमलेश बिन्द के पिता सिंचाई विभाग में संविदा कर्मी के रूप में कार्य करते है और कमलेश आर्मी की तैयारी कर रहा है। उसकी तमन्ना है कि वह भर्ती होकर देश की सेवा करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मट्ठा पीने से किशोरी की हालत बिगड़ी
Next: छेड़खानी और फब्तियां कसना गांव के दो युवकों को पड़ा महंगा

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.