Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

लाथार्थियों के चिन्हांकन हेतु विशेष शिविर के आयोजन हेतु तिथि सुनिश्चित

ब्यूरो 04-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 04 सितम्बर, 2023 (सू0वि0)। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने समस्त उपजिलाधिकारी एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी को पत्र प्रषित कर बताया है कि निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र संख्या-सी-89 दिनांक 12 अप्रैल, 2023 का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसके माध्यम से अपेक्षा की गयी है कि कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत विभिन्न प्रकार के अनुमन्य सहायक उपकरण जैसे ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, हियरिंग एड आदि उपलब्ध कराने तथा शल्य चिकित्सा योजनान्तर्गत काक्लियर इम्पलांट के लाभार्थियों एवं जिनके हाथ-पैर नहीं है उनके कृत्रिम हाथ पैर लगवाने हेतु चिन्हांकन कर, उनके आवेदन पूर्ण कराकर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के वेब पोटल https://divyangjanup.upsdc.gov.in पर अपलोड किया जायेगा तथा अपलोड आवेदनकर्ताओं के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 में सहायक उपकरण क्रय करते हुए वितरण की कार्यवाही की जानी हैं।

लाथार्थियों के चिन्हांकन हेतु निम्नलिखित तिथियों में विशेष शिविर का आयोजन किया जाता हैः- विकास खण्ड रेवतीपुर, विकास खण्ड-मुख्यालय, 05.09.2023, विकास खण्ड गाजीपुर 09.09.2023, विकास खण्ड सैदपुर-12.09.2023, विकास खण्ड देवकली-15.09.2023, विकास खण्ड वाराचवर-19.09.2023, विकास खण्ड विरनों-22.09.2023, विकास खण्ड जखनियॉं- 26.09.2023, विकास खण्ड मुहम्मदाबाद-30.09.2023,विकास खण्ड कासिमाबाद-04.10.2023, विकास खण्ड जमानियॉं-06.10.2023 को विकास खण्ड मुख्यालय पर शिविर का आयोजन किया जायेगा।
उपर्युक्त चिन्हांकन शिविर में दिव्यांगजनों के आवश्यकता अनुरूप सहायक उपकरण के आवेदन पत्र भरवाये जायेगें, चिन्हांकन हेतु दिव्यांगजनों को निम्नलिखित दस्तावेज लाना आवश्यक है। पहचान प्रमाण-पत्र-आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र-सक्षम अधिकारी द्वारा जारी न्यूनतम 40 प्रतिशत दिव्यांगता का प्रमाण पत्र, आय प्रमाण-पत्र- जिनकी सभी स्रोतों से वार्षिक आय रूपये 46080/- से कम हो व राजस्व विभाग, सांसद (एमपी)/माननीय विधायक (एमएलए), खण्ड विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधान द्वारा प्रदत्त आय प्रमाण-पत्र प्रस्तुत कर सकतें है। एक पासपोर्ट साइज फोटो। उन्होने निर्देशित किया जाता है कि शिविर में अधिक से अधिक दिव्यांगजनों के प्रतिभाग किये जाने हेतु सम्बन्धित क्षेत्र के लेखपाल, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों/रोजगार सेवकों/सफाई कर्मचारियों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के साथ ही अन्य अपेक्षित कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद में डेगू संक्रमित 7 मरीज सत्यापित
Next: पेंशन प्राप्त करने हेतु सूचना

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.