Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जनपद में डेगू संक्रमित 7 मरीज सत्यापित

ब्यूरो 04-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 04 सितम्बर, 2023 (सू0वि0)। मुख्य चिकित्साधिकारी ने सभी संक्रामक बीमारियों के मरीजों की सूचना संकलन करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विकसित यूनिफाइड डिजीज सर्विलांस पोर्टल (यू०डी०एस०पी०) के द्वारा 15 मई 2023 से अब तक जनपद के 12 मरीजों कंफर्मेटरी टेस्ट के उपरांत डेंगू संक्रमित होने की सूचना दी गई है।

जिसमें से चार मरीजों का पता अपूर्ण होने के कारण उनका सत्यापन नहीं किया जा सका है। शेष 8 मरीजों में से एक मरीज स्थाई तौर पर लखनऊ में ही निवास करता है। इस प्रकार अब तक जनपद में कुल 7 मरीज ही सत्यापित किए जा सके हैं, जिनमे समस्त निरोधात्मक कार्यवाही नियमानुसार 48 घंटे के भीतर संपन्न कराई जा चुकी है। ये सभी मरीजों की स्थिति में सुधार है। उक्त पोर्टल पर प्रदेश के सभी राजकीय कृत एवं निजी पैथोलॉजी द्वारा डेंगू कंफर्म तथा सस्पेक्टेड मरीजों की सूचना दर्ज किया जाना अनिवार्य किया गया है ताकि सही तथा एकरूप सूचना राज्य से लेकर ब्लॉक स्तर तक तत्काल पहुंच सके और 48 घंटे के भीतर निरोधात्मक कार्यवाही कराई जा सके। संक्रमण काल को दृष्टिगत करते हुए आम जनता से अपील है कि घरों के अंदर स्थापित कूलरों का पानी बिल्कुल निकाल दें एवं घरों तथा उसके आसपास के सभी कबाड़ की वस्तुओं जिनमें पानी इकट्ठा होता हो उसे नष्ट कर दें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करें और बदन को पूरा ढक कर रखें एवं दिन में मच्छरों के काटने से स्वयं को बचाएं। यह बताना आवश्यक है कि डेंगू के फैलने वाले मच्छर घर और उसके आसपास के बर्तनों के साफ पानी में ही विकसित होते हैं। उन्होने आसपास के सभी बर्तनों में विशेष कर पशु पक्षियों के पानी पीने के पात्रों की नियमित सफाई करें एवं अनुपयोगी बर्तनों को उलट कर रखें। डेंगू के जांच और उपचार की व्यवस्था सभी स्तर के राजकीय अस्पतालों में निःशुल्क उपलब्ध है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 सितम्बर को
Next: लाथार्थियों के चिन्हांकन हेतु विशेष शिविर के आयोजन हेतु तिथि सुनिश्चित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.