Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बाइक सवार लुटेरों ने मारपीट कर दिव्यांग को लूटा

संवाददाता 05-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

नगसर (गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के बगडहा पुल के समीप सोमवार की देर शाम रेलवे क्रासिंग पिकेट ड्यूटी के 100 मीटर के अंदर दिव्यांग के साथ छिनैती होने से क्षेत्रीय लोगो मे भय व्याप्त हो गया है।

सुहवल थाना क्षेत्र के बेमुआ गांव निवासी दिव्यांग संजय कुमार गुप्ता पुत्र राम कुमार गुप्ता भदौरा में अपनी दुकान चलाकर जीवन यापन करते हैं। सोमवार की देर शाम को दुकान बंद करके अपने दिव्यांग तीन पहिया इलेक्ट्रिक वाहन से अपने घर जा रहा था कि नगसर रेलवे क्रासिंग से उसके पीछे गमछा से मुंह बांधे बाइक से दो लड़के लग गए और बगडहा पुल से पहले ही उसको गाड़ी से नीचे धकेलकर मारने पीटने लगे तथा उसके पास दुकानदारी का लगभग पांच छः हजार जो भी पैसा था लूटकर भाग गए।किसी तरह अपने को सम्हालने के बाद 112 को फोन किया तो नगसर थाने की पुलिस समेत मय फोर्स पहुंचकर घायल को थाने लाए और मुकदमा दर्ज कर मेडिकल के लिए भेज दिया गया ।
ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में बढ़ती चोरी और छिनैती की घटना से आम जनता में किसी बड़ी अनहोनी का डर व्याप्त है और लोग सशंकित है कि थाने के नजदीक भी कोई सुरक्षित नही है तो दूर और ग्रामीण क्षेत्र में कैसे सुरक्षित रह पाएंगे।
प्रभारी निरीक्षक थाना नगसर राजेश मिश्रा ने बताया कि बेमुआ निवासी दिव्यांग संजय गुप्ता के बताने के अनुसार जानमाल व धमकी के मामले की जानकारी होते ही पुलिस सक्रिय हो गई और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायोचित कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: किसान मेला का हुआ आयोजन
Next: दहेज हत्या के आरोप में ससुर‚ पति‚ देवर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.