Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दहेज हत्या के आरोप में ससुर‚ पति‚ देवर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 05-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानियां (गाजीपुर)। दहेज हत्या के आरोप में ससुर‚ पति‚ देवर के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जाँच में जुट गई है।

थाना गहमर के ग्राम बकसड़ा निवासी मृतक के पिता मनोज सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि अपनी पुत्री रानी देवी का विवाह हिन्दू रीति रिवाज के साथ मनझरिया गांव निवासी धर्मदेव कुशवाहा के बडे पुत्र रामदुलार के साथ वर्ष 2017 में धूमधाम से की। शादी के बाद जब मेरी पुत्री विदा हो करके अपने ससुराल गई तभी से और दहेज देने के अलावा और पाँच लाख रुपया मांगने लगे। जब पुत्री इसका विरोध करती‚ उसे परिवार के लोग मारते पीटते और विभिन्न प्रकार से प्रताड़ित करते। जिसकी सूचना लगातार पुत्री द्वारा दिया जा रहा था। जिस पर हम लोग एक वर्ष में पैसा देने के लिए तैयार हो गये लेकिन जब हम धनराशि नहीं दे पाये तो मेरी पुत्री को 3 सितंबर की शाम करीब 7 बजे बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया और पानी में जहर मिला कर पीला दिया। जिससे पुत्री की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि मेरी पुत्री का पवन (5) का एक पुत्र है। प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि ससुर धर्मदेव कुशवाहा‚ पति रामदुलार‚ देवर श्यामदुलार सिह निवासीगण मनझरिया के विरुद्ध दहेज उत्पीडन सहित हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बाइक सवार लुटेरों ने मारपीट कर दिव्यांग को लूटा
Next: चतुर्थ चरण के नवीन आवेदन हेतु पंजीकरण की तिथि निर्धारित

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.