Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आयुष्मान भव कार्यक्रम का मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया भौतिक सत्यापन

ब्यूरो 30-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230930-WA0018

गाजीपुर। जनपद में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आयुष्मान भव कार्यक्रम के तहत समस्त हेल्थ बैलेंस सेंटर पर स्वास्थ्य मेले के साथ ही अन्य कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शनिवार को भौतिक सत्यापन करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल के द्वारा कई स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर यथा स्थिति जानने का काम किया।

शनिवार को हेल्थ वेलनेस सेंटर मेदिनीपुर पहुंचे जहां पर प्रिया राय के द्वारा कुल 55 मरीज का इलाज किया गया था। इसके पश्चात हेल्थ बैलेंस सेंटर सुहवल पूर्वी पहुंचे जो बंद पाया गया। हेल्थ बैलेंस सेंटर डेढ़गावा पर तैनात सीएचओ कमलेश कुमार के द्वारा 42 मरीज का उपचार किया गया था। हेल्थ वेलनेस सेंटर भीष्म देव राय पट्टी बंद पाया गया। वहां पर कार्यरत सीएचओ को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा नोटिस दिया गया। हेल्थ बैलेंस सेंटर उतरौली पर सीएचओ तेजपाल सैनी के द्वारा 48 मरीज का उपचार किया गया था। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संविदा को निर्देशित किया कि वह अपने हेल्थ बैलेंस सेंटर पर निर्धारित समय पर उपस्थित होकर शासन द्वारा सेवाएं आम जन को देना सुनिश्चित करें। यदि इसमें कोई शिथिलता बरतता है तो वह क्षम्य नही होगा। बताते चले कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। इस मौके पर सरकार देश के लोगों को स्वास्थ सेवाओं का तोहफा दिया । 17 सितंबर से आयुष्मान भव: कैंपेन की शुरुआत हुई। इस कैंपेन के तहत आम लोगों को स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरुक करने और सरकारी योजनाओं के बारे में बताया जाना है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भाकपा माले केंद्रीय कमेटी के द्वारा उपजिलाधिकारी को सौपा गया पत्रक
Next: विश्व रेबीज सप्ताह को लेकर हुई संगोष्ठी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.