Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भाकपा माले केंद्रीय कमेटी के द्वारा उपजिलाधिकारी को सौपा गया पत्रक

ब्यूरो 30-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230930-WA0017

उपजिलाधिकारी जमानियां कार्यालय के समक्ष भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने धरना एवं सभा के माध्यम से मांग पत्र दिया।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले केन्द्रीय कमेटी सदस्य कामरेड ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीबों के घरों पर बुलडोजर चल रहा है। यह लोकतंत्र में कही से न्याय संगत नहीं है, जिसके प्रति कार में गांव गांव गरीब अपने हाथों में लाठी डण्डा लेकर मोदी योगी के बुलडोजर राज से लड़ेंगे।
गांव समाज, बंजर भूमि, तालाब पोखरा पर ग्राम तियरी से लेकर आदि गांवों में दबंगों ने कब्जा किए हैं उनके उपर बुलडोजर नहीं चल रहा है, क्यों कि उनको भाजपा सरकार और अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है।
भाजपा सरकार अमृत काल मना रही और हर गांव हर घर से माटी मंगाने की नौटंकी कर रही है, इस पर भाजपा नेता नहीं बता रहे है कि आसमान छूती महंगाई ने आम आदमी की जिन्दगी तबाह कर दिया है उसपर अंकुश कब लगेगा।  बेरोज़गारी से जूझ रहे युवा पीढ़ी सरकार से लड़ते लड़ते अपनी जान दे रहे है, सरकार उसकी निदान नहीं कर पा रही है।
अब देश में लोकतंत्र और संविधान ख़तरे में है। देश की संसद मे राजतंत्र के प्रतिक सेंगोल को स्थापित कर दिया गया अब राजतंत्र के हिसाब से देश को चलाने की कोशिश कर रहे है।
इनका असली जबाब जुड़ेगा भारत जितेगा इंडिया है।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला सचिव कामरेड शशीकांत कुशवाहा ने कहा कि जिले के सैकड़ों गांवों में बाप दादा के जमाने से बसे दलित मुसहर टोली के लोगों को आज तक घरौनी का कागज नहीं दिया गया।
ग्राम तियरी उमरगंज में दबंगों के इसारे पर दलित परिवार के लोगों को उजड़ने की तहसील के अधिकारियों द्वारा धमकी दिया जा रहा है।

जमानियां के दर्जनों गांवों में गरीब बस्तीयों की बिजली काट दी गई है। लोग रात के अंधेरे में रहने को मजबूर हैं इस बरसात के मौसम में जहरीले सांप के काटने से लोगो की मौतें हो रही है।
सभा में प्रमुख रूप से विजय बनवासी, बुच्चीलाल, जगबली राजभर, उदयनरायन भारती, अमर सिंह, सुबेदार राम, महेंद्र राम, प्रमोद बिन्द, रामनगिना पासी, लालू बिन्द, रूदल कुशवाहा, अखिलेश मौर्य, धर्मेन्द्र बनवासी, आदि लोगों ने सम्बोधित किया सभा की अध्यक्षता पाचरतन मौर्य और संचालन विजय बनवासी ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गांधी दर्शन पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Next: आयुष्मान भव कार्यक्रम का मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया भौतिक सत्यापन

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.