Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गांधी दर्शन पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ब्यूरो 30-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230930-WA0018

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत प्राचार्य प्रोफेसर अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री के निर्देशन में महाविद्यालय के विज्ञान भवन परिसर में शनिवार को निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. शास्त्री ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस शिक्षा और सार्वजनिक जागरूकता सहित अहिंसा के संदेश को प्रसारित करने का एक अवसर है।” अहिंसा मानव जाति के लिए सबसे बड़ी शक्ति है। यह मनुष्य की सरलता से तैयार किए गए विनाश के सबसे शक्तिशाली हथियार से भी अधिक शक्तिशाली है। इस अवसर पर हिंदी विभाग और मनोविज्ञान विभाग दोपहर 12:45 बजे से दोपहर 1:40 बजे तक अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर छात्रों के लिए ऑफलाइन मोड के माध्यम से निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
निबंध प्रतियोगिता के विषयों में आज़ादी मुफ़्त में नहीं मिलती, गांधी सत्य और अहिंसा जीवन के लिए गांधीजी का दर्शन, अहिंसा विद्यार्थियों को क्या सिखाती है?
कार्यक्रम के विषयों पर निबंध लेखन प्रतियोगिता में अस्सी छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सर्वश्रेष्ठ तीन निबंधों का चयन हिंदी विभाग के सहायक प्रोफेसर अभिषेक तिवारी और मनोविज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर डां. उर्वशी दत्ता और अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. जितेन्द्र सिंह द्वारा किया गया है। चयनित छात्रों के निबंध को महाविद्यालय से प्रकाशित होने वाली पत्रिका “रेणुका” के आगामी अंक में संकलित किया जायेगा। कार्यक्रम के अंत में रासेयो के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डां लाल चंद पाल ने कहा कि आशा है कि इस आयोजन से छात्रों में अहिंसा के बारे में जागरूकता पैदा होगी। इस अवसर पर महाविद्यालय के एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डां अंगद प्रसाद तिवारी, डां संजय कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह और छात्र-छात्राएं मौजूद रही।इस आशय की जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी सहायक प्रोफेसर अभिषेक तिवारी ने विज्ञप्ति जारी कर दी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भारत सरकार के द्वारा आयुष्मान कार्ड धारकों को प्रतिवर्ष ,प्रति लाभार्थी ₹ 5 लाख तक की निःशुल्क उपचार की सुविधा कराई जाएगी मुहैया
Next: भाकपा माले केंद्रीय कमेटी के द्वारा उपजिलाधिकारी को सौपा गया पत्रक

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.