Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भारत सरकार द्वारा संचालित स्वच्छता ही सेवा- कचरा मुक्त भारत का “एक तारीख एक घंटा” की थीम का उक्त श्रमदान अभियान सभी नागरिकों के सामूहिक सहयोग से ही हो सकेगा संभव – जिलाधिकारी आर्यका अखौरी

ब्यूरो 30-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानियां (गाजीपुर)। आर्यका अखौरी ने जनपद के समस्त जनपदवासियों से अपील किया है कि स्वच्छता ही सेवा-कचरा मुक्त भारत अभियान दिनांक 15 सितम्बर, 2023 से 02 अक्टूबर, 2023 के मध्य जनपद में संचालित है।

इस अभियान के दौरान महात्मा गांधी जयंती के एक दिन पूर्व दिनांक 01 अक्टूबर, 2023 को माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर भारत सरकार द्वारा प्रातः 10ः00 बजे से 11ः00 बजे तक एक घंटे का सार्वजनिक श्रमदान अभियान आहूत करने के निर्देश दिये गये है। “एक तारीख एक घंटा की थीम का उक्त श्रमदान अभियान सभी नागरिकों के सामूहिक प्रयास से ही सफल हो सकता है। यह अभियान जनपद गाजीपुर की सभी 1238 ग्राम पंचायतों में (प्रत्येक पंचायत में एक स्थान) तथा सभी 07 नगरीय निकायों में (प्रत्येक निकाय के प्रत्येक वार्ड में एक स्थान पर) 01 अक्टूबर, 2023 को प्रातः 10ः00 बजे से 11ः00 बजे तक चलाया जाएगा। इस एक घंटे में चिन्हित स्थान पर सभी के द्वारा सामूहिक रूप से वृहद सफाई इस प्रकार से की जाएगी कि सफाई के बाद उक्त स्थान पर स्वच्छता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो। यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से प्लास्टिक मुक्त होगा और प्रतिभागियों से अपेक्षा है कि वह उचित परिधान में आए और यथा सम्भव पीने का पानी भी साथ ले आयें। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि सामूहिक श्रमदान आधारित इस वृहद सफाई अभियान में अपनी सुविधा अनुसार चयनित स्थान पर प्रतिभाग करने का कष्ट करें। चयनित स्थानों की सूचीhttps://swachhtahiseva.com  पर उपलब्ध है। जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार ने समस्त प्रिन्ट मीडिया एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया से अनुरोध किया है कि 01 अक्टूबर, 2023 को मा0 प्रधानमंत्री जी के आहवाहन पर प्रातः 10ः00 बजे से 11ः00 बजे तक एक घंटे सार्वजनिक श्रमदान अभियान का जनपद स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार किया जाना है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा सम्मानपूर्वक आगामी गांधी जयंती समारोह के आयोजन का दिया गया निर्देश
Next: भारत सरकार के द्वारा आयुष्मान कार्ड धारकों को प्रतिवर्ष ,प्रति लाभार्थी ₹ 5 लाख तक की निःशुल्क उपचार की सुविधा कराई जाएगी मुहैया

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.