Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा सम्मानपूर्वक आगामी गांधी जयंती समारोह के आयोजन का दिया गया निर्देश

ब्यूरो 29-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर।  जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा निर्देशित किया गया है कि दिनांक 02 अक्टूबर, 2023 को राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी जी के जन्म दिवस के अवसर पर गत् वर्ष की भॉति इस वर्ष भी गॉधी जयन्ती समारोह सम्मानपूर्वक आयोजित किये जायेंगे। उक्त अवसर पर सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाये एवं सभी कार्यालयों, विद्यालयों और दूसरी संस्थाओं के किसी बड़े कक्ष या हाल में कार्यालयाध्यक्ष/वरिष्ठ अधिकारी/संस्थान के प्रधानाचार्य या अध्यक्ष द्वारा प्रातः 09.00 बजे महात्मा गॉधी जी के एक बड़े चित्र का अनावरण व माल्यार्पण किया जाये।

उसके बाद गॉधी जी के जीवन- संघर्ष, उनकी देश- सेवा, उनके जीवन – मूल्यों पर प्रकाश डाला जाये। विशेष रूप से निर्बलों के कल्याण सम्बन्धी ‘‘ अन्तोदय‘‘ की उनकी अवधारणा, भावनात्मक एकता राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के सम्बन्ध में उनके विचारों का संक्षेप मे परिचय दिया जाये। ‘‘ सादा जीवन उच्च विचार‘‘ मितव्ययिता, नैतिकता, भाईचारा तथा सर्वधर्म समभाव जैसे आदर्श जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी जाये। उन्हे यह भी समझाया जाये कि देश को कमजोर करने वाली शक्तियों से सावधान रहते हुए राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा करना उनका पुनीत कर्तव्य है, जिसका संकल्प आज के दिन दोहराया जाना चाहिए। उन्होने अनुरोध किया है कि 02 अक्टूबर, 2023 को गॉधी जयन्ती का समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न कराया जाए।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: संरक्षण गृहों का किया गया निरीक्षण
Next: भारत सरकार द्वारा संचालित स्वच्छता ही सेवा- कचरा मुक्त भारत का “एक तारीख एक घंटा” की थीम का उक्त श्रमदान अभियान सभी नागरिकों के सामूहिक सहयोग से ही हो सकेगा संभव – जिलाधिकारी आर्यका अखौरी

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.