Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ब्लॉसम एकेडमी स्कूल के छात्र ने दो स्वर्ण पदक हासिल कर पूरे जनपद को किया गौरवान्वित

ब्यूरो 22-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231022-WA0025

जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र के जीवपुर स्थित ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल के छात्र ने हासिल किए दो स्वर्ण पदक।
सीबीएसई स्पोर्ट्स मीट २०२३ स्पर्धा में 100 मीटर एवम 200 मीटर दौड़ में ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल के छात्र प्रेम कुमार ने गोल्ड मेडल हासिल कर परिवार,  स्कूल समेत पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। ज्ञात हो कि बीते 20 अक्टूबर 2023 को 100 मीटर और 21 अक्टूबर 2023 को 200 मीटर की दौड़ वाराणसी के सेंट अतुलानंद स्कूल में सीबीएसई स्पोर्ट्स मीट 2023 द्वारा आयोजित की गई थी।  जिसमे छात्र प्रेम कुमार ने तकरीबन 250 स्कूलों के मेधावी छात्रों को पछाड़ते हुए जीत का परचम लहराया और प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही विद्यालय के प्रबंधक कृष्णानंद राय ने विजेता छात्र के लिए विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन कर खुशी जाहिर की साथ ही उज्जवल भविष्य की शुभकामना भी दी। उक्त अवसर पर पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद में गठित की गई लोक अदालत
Next: विधायक का प्रयास हुआ फलीभूत, बड़े वाहनों का आवागमन जल्द होगा शुरू

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.