Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विधायक का प्रयास हुआ फलीभूत, बड़े वाहनों का आवागमन जल्द होगा शुरू

ब्यूरो 22-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231022-WA0030

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय विधानसभा को बिहार प्रान्त से जोड़ने वाली ताडीघाट-बारा मार्ग पर स्थित एक दशक से जर्जर कर्मनाशा पुल का जीर्णोद्धार क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के अथक प्रयास से पूर्णता के अंतिम चरण में है तथा जल्द ही बड़े वाहनों के लिए आवागमन के लिए खोल दिया जायेगा।

ज्ञात हो कि बिहार प्रान्त को जोड़ने वाली ग्राम बारा स्थित अति महत्वपूर्ण कर्मनाशा पुल एक दशक से जर्जर हो चुका हो चुका था। जिससे क्षेत्रीय लोगों तथा वाहनों के आवागमन करने में परेशानी व व्यापार में बहुत बड़ा बाधक बन गया था। क्षेत्रीय लोगों के परेशानी के दृष्टिगत विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने शासन व एनएच के अधिकारियों को पत्र के द्वारा सूचित कर जनहित में पुल का जीर्णोद्धार करने की मांग किया। जिस पर तत्परता दिखाते हुए विभाग ने करीब ढ़ाई करोड़ के लागत से पुल का जीर्णोद्धार कार्य कराना प्रारम्भ किया। जो अंतिम चरण में चल रहा है। फिलहाल हल्के वाहनों के पुल को खोल दिया गया है। जिससे क्षेत्रीय जनता में हर्ष व्याप्त है।

विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने बताया कि विधायक ओमप्रकाश सिंह के अथक प्रयास के कारण इस महत्वपूर्ण पुल का जीर्णोद्धार कार्य अंतिम चरण में पहुँच चुका है। जिसमें पूर्णतः जर्जर हो चुके 24 बैरिंग व 8 ज्वांइटर को बदल कर नया लगाया गया है तथा पुल पर बेहतर फिनिसिंग किया गया है जिससे आम जनता को सुगमता मिल सके। पुल की सुन्दरा बढ़ाने के लिए रेलिंग की रंगाई का कार्य प्रगति पर है। एनएच के अधिकारियों के सर्वे के बाद बड़े वाहनों के लिए पुल को खोला जायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ब्लॉसम एकेडमी स्कूल के छात्र ने दो स्वर्ण पदक हासिल कर पूरे जनपद को किया गौरवान्वित
Next: जिलाधिकारी ने किया कन्या पूजन

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.