Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गगनभेदी जयकारों के साथ मां कामाख्या के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

संवाददाता 23-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231023-WA0039

गहमर (गाजीपुर)। शारदीय नवरात्र के नवमी तिथि के दिन माँ कामाख्या का दरबार भक्तों से गुलजार रहा। मंगला आरती के बाद से ही भक्तों के आने का जो क्रम शुरू हुआ देर शाम तक चलता रहा। जनपद के साथ साथ बिहार प्रान्त के लोग अपने निजी वाहनों के साथ साथ ट्रेन बस आदि साधनों से माँ के दर्शन हेतु पहुंचे। भारी भीड़ के बावजूद भी श्रद्धालु कतारबद्ध हो माँ के गगनभेदी जयकारे के साथ दर्शन करते जा रहे।मां के भक्तों के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। नवमी तिथि के चलते अधिक भीड़ होने के कारण कई बच्चे अपने परिजनों से बिछड़ गए। जिसे मंदिर समिति के भूले बिसरे केंद्र ने मिलाया। मंदिर परिसर स्थित नारियल प्रसाद के अलावा चाय नाश्ते एवं मनिहारी की दुकानों पर काफी चहल पहल रही। मां के दर्शनोपरांत भक्त भैरव, राम जानकी, मां काली, भगवान शंकर और हनुमान मंदिर में दर्शन किये। नवरात्र के नवें दिन छोटे बच्चों के मुंडन संस्कार कराने वालों की भी भीड़ दिखी। मंदिर के महंत आकाश तिवारी ने बताया कि मां बहुत ममतामयी एवं दयालू हैं। इस दरबार में सच्चे मन से मांगी गयी मुराद अवश्य पूरी होती है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त बनाने की नीयत से प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय एवं कामाख्या चौकी इंचार्ज महिला एवं पुरुष फोर्स के साथ काफी मुस्तैद दिखे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने किया कन्या पूजन
Next: अज्ञात शव की बरामदी से फैली सनसनी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.