Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अज्ञात शव की बरामदी से फैली सनसनी

ब्यूरो 24-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानियाँ (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र ग्राम अभईपुर के पास देवैथा रजवाहा में महली माइनर के हेड़ पर सोमवार को 45 वर्षीय अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुची पुलिस शव को कब्जे लेकर शिनाख्त का प्रयास करने लगी। काफी देर बाद ग्रामीणों के सहयोग से शव का शिनाख्त बिहार प्रान्त के सीतामढ़ी निवासी शंकर के रूप में हुई।

ग्रामीणों के अनुसार बिहार प्रान्त के सीतामढ़ी निवासी शंकर (45) ग्राम बभनपुरा में मजदूरी का काम कर रहा था और सोमवार को काम की छुट्टी होने के कारण वह स्थानीय स्टेशन बाजार में खरीदारी करने के लिए साथियों संग आया था। खरीदारी के बाद वापस लौटते समय साथियों का संग छूट गया तथा दोपहर करीब 2 बजे वह अज्ञात कारणों से देवैथा रजवाहा में गिर गया। साथियों ने काफी खोजने का प्रयास किया लेकिन उसका पता नहीं चल पाया तथा देर शाम करीब 7:00 बजे उसका शव ग्रामीणों ने अभईपुर के पास महली माइनर के हेड़ पर देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के बाद कोतवाली ले आई तथा शव को सील कर अन्त्यपरीक्षण हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गगनभेदी जयकारों के साथ मां कामाख्या के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
Next: सर्पदंश से वृद्ध की मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.