Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सर्पदंश से वृद्ध की मौत

ब्यूरो 24-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231024-WA0025

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दरौली में टहलने निकले बुजुर्ग को शनिवार की शाम करीब 7:30 बजे जहरीले सांप ने काट लिया। जिनका इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में पीएम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया तथा पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार मुसाफिर कुशवाहा (73) शाम करीब 7:30 बजे टहलने के लिए घर से निकले उसी दौरान रास्ते में अचानक सांप ने डस लिया। इसके बाद परिजनों ने उसे आनन फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर हल्का लेखपाल नीतीश कुमार ने मौका मुआयना किया और घटना की रिपोर्ट तहसील में सौंप दी। इस संबंध में तहसीलदार देवेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिसके सापेक्ष मुआवजा देने की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अज्ञात शव की बरामदी से फैली सनसनी
Next: आयोजित विशाल कुश्ती व दंगल में पहलवानों ने आजमाया दांव पेच

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.