Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हमें सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों को जीवन में ग्रहण करना चाहिए – प्राचार्य प्रो शास्त्री

ब्यूरो 31-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231031-WA0015

जमानियां (गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा ‘शास्त्री’ ने सभी विद्यार्थियों से आह्वान किया की हमें सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों को जीवन में ग्रहण करना चाहिए और देश की एकता अखंडता के लिए हम सभी भारतवासियों को सदैव तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो शास्त्री ने प्राध्यापकों एवं छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय एकता अखंडता की शपथ दिलाई। इसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ लाल चंद पाल और डॉ राकेश सिंह की देखरेख में कार्यक्रम आगे बढ़ा जिसमें छात्र छात्राओं ने प्रतिभा से सुंदर सुंदर पोस्टर, स्लोगन और संदेशप्रद कविता तथा निबंध लिखे।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ राकेश कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रो अरूण कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय कुमार सिंह, डॉ राकेश कुमार सिंह, डॉ लाल चंद पाल,  डॉ अंगद प्रसाद तिवारी, प्रदीप कुमार, अभिषेक तिवारी, कमलेश कुमार एवं बडी़ संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सीबीएसई ईस्ट जोन आर्चरी चैंपियनशिप में एसएस देव पब्लिक स्कूल के छात्र ने लहराया जीत परचम
Next: प्रधानमंत्री आवास‚ मनरेगा मजदूरी का भुगतान कराने हेतु क्षेत्र की महिलाओं द्वारा बीडीओ को सौंपा गया पत्रक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.