Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिला पंचायत अध्यक्ष ने 51 टीबी मरीजों को लिया गोद

ब्यूरो 02-11-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231102-WA0008

गाजीपुर । साल 2025 तक टीबी मुक्त भारत का सपना प्रधानमंत्री के द्वारा देखा गया है। और इसे पूरा करने के लिए विभाग के द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में टीबी मरीजों को प्रोटीन युक्त पोषण पोटली देकर उन्हें सेहतमंद करने की भारत सरकार की योजना है। इसी कड़ी में गुरुवार को जिला अस्पताल जिला स्थित क्षय रोग विभाग में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने 51 टीबी मरीजों को गोद लिया। इन सभी को पोषण पोटली प्रदान किया जो प्रत्येक माह इन मरीजों को इनके ठीक होने तक दिया जाएगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने बताया कि उनके द्वारा पूर्व में 63 टीबी मरीजों को गोद लिया गया था। और उन्हें प्रतिमाह पोषण पोटली उनके स्वस्थ होने तक उपलब्ध कराया गया । और अब सभी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं । अब एक बार फिर से 51 टीबी मरीजों को गोद लिया गया है। और इन सभी को भी स्वस्थ होने तक इन्हें पोषण पोटली उनके द्वारा दिया जाएगा । ताकि इन्हें प्रोटीन की कहीं से कोई कमी ना रह जाए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का सपना है कि 2025 तक टीबी मुक्त पंचायत, टीबी मुक्त भारत का सपना साकार हो।इस लिए इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के रूप चलाया जा रहा है।

टीवी मरीजों के आंकड़ों की बात करें तो जनपद में जनवरी 2023 से अक्टूबर 2023 तक कल 3716 मरीज को चिन्हित किया गया है। जिन्हें क्षय रोग विभाग की तरफ से निशुल्क दवा उपलब्ध करने के साथ ही निश्चय पोषण योजना के तहत उनके खाते में ₹500 प्रतिमाह भेजा जाता है।

इस कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल ,राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ आनंद मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश सिंह,जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ मनोज कुमार सिंह,जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ मिथिलेश सिंह के साथ ही क्षय रोग विभाग के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रामकली महिला पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
Next: जिलाधिकारी ने किसानों को डी कंपोजर का किया वितरण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.