Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रामकली महिला पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

ब्यूरो 02-11-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231102-WA0005

जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम दरौली स्थित रामकली महिला पीजी कॉलेज में गुरुवार को मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मतदान प्रतिशत बढ़ाने‚ छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जोड़वाने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत उपजिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी‚ तहसीलदार देवेन्द्र कुमार‚ खंड विकास अधिकारी यशवंत राव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चयात छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। छात्राओं को जागरूक करते हुए एसडीएम डॉ हर्षिता तिवारी ने कहा कि वोटर लिस्ट में 01 जनवरी 2024 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाली छात्रा फार्म 6 भर कर वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वा ले। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया ऑनलाइन भी उपलब्ध है। ऑनलाइन हो जाने के बाद जांचोपरांत आपका नाम सूची में शामिल हो जाएगा।

तहसीलदार देवेंद्र यादव ने कहा कि लोकतंत्र का सही अर्थ मतदान में सहभागिता से होता है। जनता के हाथ यह ऐसा हथियार है, जिससे वह अपनी बात मनवा सकती है। क्षेत्र के विकास के लिए मतदान जरूर करना चाहिए, तभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ हरिशचंद सिंह ने कहा कि जागरूक मतदाता लोकतंत्र के सजग प्रहरी होते है। ज्यादा से ज्यादा मतदान करके हम अपने क्षेत्र की भी खास व पहचान बना सकते है और अपनी बातों को रख भी सकते हैं।

बीडीओ यशवंत राव ने कहा कि स्वस्थ्य जनमत के लिए सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर छात्रों ने मतदाताओं को जागरूक करने लिए गगनभेदी नारा लगाकर पूरे वातावरण को गुंजायमान कर दिया। इस दौरान पीजी कॉलेज के ब्रांड एम्बेसडर शालू यादव को बनाया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कंचन देवी‚ सुनील कुमार‚ प्राचार्य डॉ ज्योत्स्ना पांडेय, अभय कुमार पांडेय, आलोक कुमार सिंह, चंदा यादव, रामाशीष सिंह, डॉ देवेन्द्र पाल‚ सुमन यादव‚ सत्येन्द्र कुमार‚ फरजाना खातून‚ निशा सिंह‚ खुशबू सिंह‚ मोनिका गुप्ता‚ विद्‍या‚ माधूरी‚ नूरसमा‚ ज्योति भारती‚ चांदनी यादव‚ रोशनी‚ नेहा‚ सुमित्रा आदि छात्रा सहित क्षेत्र के गणमान्य मौजूद रहे। संचालन कमलेश कुमार सिंह ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: युवा एवं महिला मतदाताओं का अधिक से अधिक हो पंजीकरण- जिलाधिकारी आर्यका अखौरी
Next: जिला पंचायत अध्यक्ष ने 51 टीबी मरीजों को लिया गोद

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.