Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दीप प्रज्जवलित कर संविधान दिवस का हुआ शुभारम्भ

संवाददाता 27-11-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231127-WA0061

गाजीपुर।  संविधान दिवस के उपलक्ष्य में संजय कुमार-टप्प्ए माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर की अध्यक्षता में प्रातः 11ः00 बजे डा0 बी0आर0 अम्बेडकर जी को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर संविधान दिवस का शुभारम्भ जनपद न्यायालय गाजीपुर के दसकक्षीय सभागार में किया गया। इस अवसर पर श्री राहुल कात्यायन, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, गाजीपुर, श्री मोहम्मद गजाली, स्पेशल जज (एस0सी0/एस0टी0 पी0ए0 एक्ट) गाजीपुर, श्री संजय कुमार यादव-प्रथम, स्पेशल जज ( ई0सी0एक्ट) गाजीपुर, श्री राकेश कुमार-टप्प्ए स्पेशल जज पॉक्सो, गाजीपुर एवं न्यायिक अधिकारीगण, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण जनपद न्यायालय गाजीपुर के दसकक्षीय सभागार में उपस्थित हुए। माननीय जनपद न्यायाधीश गाजीपुर द्वारा उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को भारतीय संविधान में निष्ठा रखने एवं संविधान का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलायी गयी।
विजय कुमार-प्टए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा बताया गया कि सन् 2015 में सरकार द्वारा डा0 बी0आर0 आम्बेडकर जी के 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनको सम्मान देने के उद्देश्य से 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था तभी से प्रत्येक वर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया जाता है। बाबा साहब डा0 बी0आर0 आम्बेडकर जी का हमारे संविधान निर्माण में बहुत ही योगदान रहा है और वो प्रारूप समिति के अध्यक्ष रहे है। संविधान किसी भी देश के सिद्धांतो व नियमों का संग्रह होता जिसके आधार पर उस देश का शासन संचालित किया जाता है। हमारा संविधान 2 वर्ष 11 महीना 18 दिन में बन कर तैयार हुआ और 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। स्वप्न आनंद, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, गाजीपुर द्वारा बताया गया कि संविधान दिवस मनाने का मूल उद्देश्य सभी को समानता एवं बराबरी का अधिकार देना एवं संविधान की सर्वोच्चता है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भारत को विकसित बनाने की दिशा में ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ है एक महत्वपूर्ण कड़ी
Next: स्नानार्थियों ने गंगा घाट पर स्नान कर जलाए दीप

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.