Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भारत को विकसित बनाने की दिशा में ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ है एक महत्वपूर्ण कड़ी

ब्यूरो 27-11-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231127-WA0059

गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत लोक संवाद कार्यक्रम विकास खण्ड मोहम्मदाबाद के ग्राम अबादन उर्फ बैरान एवं विकास खण्ड कासिमाबाद के ग्राम पंचायत सिघऊत में खण्ड विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधान ग्रामीण संवाद यात्रा के क्रम में आज तिसरे दिन निर्धारित ग्राम पंचायतों में उत्साह के साथ गाजीपुरवासियों ने सहभागिता किया। आजादी के 100वीं वर्षगाठ 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के क्रम में मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 15 अगस्त 2022 को लाल किले के प्राचीर से पंचप्रण की शपथ दिलायी गयी थी। भारत को विकसित बनाने की दिशा में ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ एक महत्वपूर्ण कड़ी है। खण्ड विकास अधिकारी व जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थित ग्रामवासियों को पंचप्रण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मा0 प्रधानमंत्री जी का रिकार्ड किया गया वीडियों संदेश एवं विकसित भारत के लिए संकल्प वीडियों का प्रसारण उपस्थित लोगों ने देखा व आत्मसात किया। विभिन्न योजनाओं के सफल लाभार्थियों ने ‘‘मेरी कहानी, मेरी जुबानी’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत अपने अनुभव साझा करते हुए दूसरे लोगों को प्रेरित किया।

‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ कार्यक्रम में विभिन्न विभागो के स्थाट लगाये गये जिसमें अधिक से अधिक लोगो को सरकार की महत्वूर्ण योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हे लाभ दिया गया। उपस्थित महिला स्वयं समूंह की सदस्यों, स्कूल छात्र/छात्राओं व स्थानीय कलाकारों द्वारा धरती कहे पुकार के सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए स्वच्छता गीत से लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं व खिलाड़ियों व अन्य लोगों को अभिनन्दन करते हुए पुरस्कृत किया गया। ग्राम पंचायत की उपलब्धियों का जश्न मनाते हुए भूमि रिकार्ड का शत-प्रतिशत डिजिटलीकरण, ओ0डी0एफ0 प्लस स्थिति, जल जीवन मिशन की संतृप्ति पर बल दिया गया। ऑन-स्पॉट सेवाओं के अन्तर्गत स्वास्थ्य शिविर (टीबी स्क्रीनिंग, एनीमिया) पीएम उज्ज्वला नया नामांकन और बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण, पीएम किसान योजना में नया पंजीकरण, ई के0वाई0सी0, मेरा भारत स्वयं सेवक नामांकन की सुविधाओं से ग्रामवासियों को आच्छादित किया गया।
राजस्व विभाग के अन्तर्गत लाभार्थियों को घरौनी का वितरण/स्वामित्व योजना से संतृप्त किया गया। ग्राम विकास विभाग के अन्तर्गत पक्का गॉव, पक्का घर का उत्सव मनाते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं समूह सखियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। मनरेगा जाब-कार्ड धारकों सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों ने अपनी जुबानी में अपने लाभ/सफलता की कहानी सुनाकर लोगों को प्रेरित किया। सहकारिता विभाग के अन्तर्गत ग्रामीणों को सहकारी समिति का सदस्य बनाकर प्रमाण पत्र देते हुए उन्हें लाभान्वित किया गया। रासायनिक उर्वरकों के वैकल्पिक उर्वरकों जैसे ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के प्रयोग का प्रदर्शन व प्रचार-प्रसार किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग के छात्रों द्वारा ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ ग्रामीण संवाद यात्रा कार्यक्रम पर सरस्वती बन्दना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी।

अग्रणी जिला प्रबन्धक के द्वारा बैंक स्टॉल के माध्यम से कृषकों की ईकेवाईसी, आधार से लिंक, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा लोन, व्यवसायिक लोन से वंचित लोगों को संतृप्त करते हुए प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कृषि विभाग द्वारा जागरूकता स्टॉल लगाते हुए विभिन्न कृषि/कृषक आधारित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कृषि विभाग द्वारा मृदा परीक्षण, प्राकृतिक खेती, श्रीअन्न/मिलट्स की उपयोगिता, स्थानीय कृषि उत्पादन संगठनों के उत्पादन के प्रति प्रदर्शनी रबी अभियान के अन्तर्गत प्रगतिशील कृषकों द्वारा उच्च उत्पादकता प्राप्त करने हेतु संवाद कार्यक्रम किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत स्टॉल के माध्यम से चिकित्सा परीक्षण एवं आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। पशुपालन विभाग के स्टॉल के अन्तर्गत पशुओं सामयिक टीकाकरण व रोगों के बारे में कृषकों को जागरूक किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अंगदान शिविर का हुआ आयोजन
Next: दीप प्रज्जवलित कर संविधान दिवस का हुआ शुभारम्भ

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.