Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अंगदान शिविर का हुआ आयोजन

संवाददाता 27-11-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231127-WA0041

जमानिया। तहसील सभागार में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अंगदान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के लोगों को अंगदान करने को लेकर शपथ दिलाई गई।
शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए तहसीलदार देवेन्द्र यादव ने कहा कि रक्तदान की भांति अंगदान जैसे नेक कार्य है। लोगों को बढ़ चढ़ कर इसके लिए भी आगे आना चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों को अंगदान के बारे में विस्तार से जानकारियां दीं। अंगदान को लेकर व्याप्त भ्रांतियों पर चर्चा की और कहा जब आप अपने शरीर के किसी अंग को दान करते हैं तो प्राप्तकर्ताओं को लंबे समय तक जीवित रहने में मदद मिलती है। ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन किसी व्यक्ति का जीवन बचा सकता है। हालांकि, ट्रांसप्लांटेशन तब ही मुमकिन है जब कोई व्यक्ति अपना अंगदान करेगा। कहा कि स्वस्थ व्यक्ति मृत्यु के पश्चात अपने अंगों का दान कर अधिक से अधिक लोगों की जान बचा सकता है। इसमें किडनी, हार्ट, आंखें, अग्नाशय, फेफड़े आदि महत्वपूर्ण अंगों का दान किया जाता है। इससे उन लोगों को अभयदान मिलता है, जिन्हें स्वस्थ अंग की जरूरत रहती है। कार्यक्रम के आखिर में उपस्थित लोगों को अंगदान करने को लेकर शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर शैलेन्द्र यादव‚ दिनदयाल शर्मा‚ संतोष यादव‚ राजेश यादव‚ घुरहु यादव‚ तौकीर हसन‚ वीरेंद्र कुशवाहा‚ शैलेन्द्र कुमार‚ अनिल कुमार‚ राम दुलार‚ प्रभात‚ ज्ञानेंद्र प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ब्राह्मण जन सेवा मंच का आठवां स्थापना दिवस समारोह हुआ सम्पन्न
Next: भारत को विकसित बनाने की दिशा में ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ है एक महत्वपूर्ण कड़ी

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.