Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ के तहत पंजीकृत कराकर आमजन ले सकते हैं लाभ -जिलाधिकारी

संवाददाता 30-11-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231130-WA0007

गाजीपुर।  विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत लोक संवाद कार्यक्रम विकास खण्ड रेवतीपुर के ग्राम पंचायत अवती में मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह एवं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। भारत को विकसित बनाने की दिशा में ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कार्यक्रम के दौरान अपना सम्बोधन व्यक्त कर उपस्थित लोगो से आग्रह करते हुए कहा कि केन्द/राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ यथा अयुष्मान कार्ड, आवास, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, विश्वकर्मा योजना के तहत पंजीकृत कराकर लाभ प्राप्त कर सकते है। उन्होने कहा कि यह एक अच्छा अवसर है प्रशासन एवं शासन से जुड़कर लाभ लेने प्राप्त करने का अतः आप सबकी सहभागिता से ही सफल बनाना है। प्रधानमंत्री जी ने कहा कि भारत देश तभी विकसित बनेगा जब हम सब विकसित हो। अतः आप सभी लोग इस योजनाओ का लाभ ले और इस योजना को सफल बनाये।
मा0 अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारी व जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थित ग्रामवासियों को पंचप्रण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मा0 प्रधानमंत्री जी का रिकार्ड किया गया वीडियों संदेश एवं विकसित भारत के लिए संकल्प वीडियों का प्रसारण उपस्थित लोगों ने देखा व आत्मसात किया। विभिन्न योजनाओं के सफल लाभार्थियों ने ‘‘मेरी कहानी, मेरी जुबानी’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत अपने अनुभव साझा करते हुए दूसरे लोगों को प्रेरित किया।

‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ कार्यक्रम में विभिन्न विभागो के स्टाल लगाये गये जिसमें अधिक से अधिक लोगो को सरकार की महत्वूर्ण योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हे लाभ दिया गया। जिसमें ऑन-स्पॉट सेवाओं के अन्तर्गत स्वास्थ्य शिविर (टीबी स्क्रीनिंग, एनीमिया) पीएम उज्ज्वला नया नामांकन और बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण, पीएम किसान योजना में नया पंजीकरण, ई के0वाई0सी0, मेरा भारत स्वयं सेवक नामांकन की सुविधाओं से ग्रामवासियों को आच्छादित किया गया। बैंक स्टॉल के माध्यम से कृषकों की ईकेवाईसी, आधार से लिंक, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा लोन, व्यवसायिक लोन से वंचित लोगों को संतृप्त करते हुए प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कृषि विभाग द्वारा जागरूकता स्टॉल लगाते हुए विभिन्न कृषि/कृषक आधारित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत प्रमाण पत्र वितरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत स्टॉल के माध्यम से चिकित्सा परीक्षण एवं आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि ने पात्र लाभार्थियो को सरकार की विभिन्न योजनाओ से लाभान्वित कर उन्हे प्रमाण पत्र दिया एवं गर्भवती महिलाओ की गोदभराई एव बच्चो का अन्नप्रासन किया। अन्त मे मुख्य अतिथि ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपत दिलाई। इस अवसर जिला विकास अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी के साथ सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत लोक संवाद कार्यक्रम विकास खण्ड जमानियॉ में ग्राम पंचायत रामपुर पट्टी, विकास खण्ड बाराचवर के ग्राम पंचायत सदोपुर, विकास खण्ड कासिमाबाद के ग्राम पंचायत जगदीशपुर कला, विकास खण्ड देवकली के ग्राम पंचायत महम्मुदपुर हथनी, विकास खण्ड भॉवरकोल के ग्राम पंचायत अवथही बसन्त, विकास खण्ड मुहम्मदाबाद में ग्राम पंचायत कुडेसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा एल0ई0डी0 वैन माध्यम से मा0 प्रधानमंत्री जी के संवाद को सुना गया एवं पंचप्रण की शपथ भी दिलाई।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी की राष्ट्रीय तीरंदाज ने लहराया जीत का परचम
Next: बीएलओ सुपर वाइजर को एसडीएम ने दिये निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.