Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जानें ,कब से गैस सिलेंडर मिलेगा 5 सौ रुपए में

संवाददाता 30-11-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231130-WA0003

गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने आज प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशन के अनुरूप भाजपा के चुनावी चाल चरित्र को उजागर करते हुए राजस्थान चुनावों में गैस सिलेंडरों की कीमत 5 सौ रुपए किए जाने के चुनावी वायदों को यूपी में चरितार्थ किए जाने के लिए स्थानीय सरजू पांडे पार्क में विरोध प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक पत्रक जिलाधिकारी गाजीपुर के माध्यम से भेजने के लिए सौंपा है, और मांग की है जब राजस्थान में सरकार बनाने के बाद आप गैस सिलेंडर के साथ अन्य घरेलू उत्पादों को सस्ता कर सकते हैं तो यूपी में क्यों नहीं कर पा रहे है। पत्रक देते हुए जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि अभी हाल में राजस्थान के चुनावी वायदों में प्रदेश के मुख्यमंत्री और स्वयं को योगी संत बताने वाले मा० योगी जी ने राजस्थान में भाजपा सरकार बनने के बाद घरेलू रसोई गैस सिलेंडर को साढ़े चार सौ से पांच सौ के बीच किए जाने की बात कही है, तो इसे वो यूपी में क्यों नहीं कर पा रहे है, इसे वे तत्काल प्रभाव से यहां जनहित में लागू करें। सुनील राम ने कहा कि ये लोग सिर्फ शासन सत्ता में बना रहने के लिए झूठ बोलते हैं। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने भाजपा सरकार को जुमलों की सरकार बताते हुए कहा कि आज महंगाई चरम पर है, आम आदमी खर्चे के बोझ तले दबा हुआ है और संत महात्मा बताने वाले लोग चुनावी जुमलों से जनता को गुमराह कर रहे हैं, आज यूपी में योगी जी सीएम हैं डबल इंजिन की सरकार है तो यहां सिलेंडर पांच सौ में कबसे मिलेगा, उन्हें बताना चाहिए। वहीं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि केंद्र और यूपी में भाजपा की डबल इंजिन सरकार है और दूसरे प्रदेशों में ये लोग सस्ते घरेलू सिलेंडर का वायदा कर रहे हैं और यहां यूपी में ऐसा नहीं कर पा रहे है, आज जनता महंगाई से परेशान है, भ्रष्टाचार और धार्मिक भेदभाव चरम पर है जो गलत है। अंत में जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा है कि हम लोगों ने योगी जी और अन्य भाजपा नेताओं के राजस्थान में दिए चुनावी बयान के मद्देनजर यूपी की राज्यपाल महोदया को गैस सिलेंडरों के दामों को कम करने के लिए एक ज्ञापन दिए है, जिसे जिलाधिकारी गाजीपुर के प्रतिनिधि मजिस्ट्रेट ने महामहिम तक भेजे जाने की बात कही है, जिसे हम जनहित में तत्काल प्रभाव से लागू किए जाने की मांग करते हैं।

इस अवसर पर जिसमें प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य डॉ जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, महबूब निशा, ज्ञान प्रकाश सिंह, राघवेंद्र जी एवं राजेश गुप्ता, हामिद अली, आलोक यादव, मनीष राय, शंभू कुशवाहा, उमाशंकर सिंह, चंद्रिका सिंह शबीहूलहसन, आदिल अख्तर, प्रमिला भारती, गयासुद्दीन ,अनुराग पांडे , जफरुल्लाह अंसारी, शशि भूषण राय, विनोद सिंह ,उदित नारायण, राजेश उपाध्याय, संजय सिंह ,गुलवास यादव , बृजेश पासवान आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मारपीट की घटना कारित करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी
Next: द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी की राष्ट्रीय तीरंदाज ने लहराया जीत का परचम

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.